पुणे, पुणे के स्वारगेट बस डिपो में 24 फरवरी को एक महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार हुआ, जिसका आरोपी दत्तात्रेय रामदास गाडे 4 दिन से फरार है। पुणे रेप केस ने जब तूल पकड़ा है, पुलिस उस समय हरकत में आई है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस अब जिले के बाहर जाकर छानबीन करेगी। उसके अलावा आरोपी के ऊपर एक लाख रुपये का इनाम भी रख दिया गया है। पुणे पुलिस ने इस रेप कांड में आरोपी को पकड़ने के लिए 13 टीमें लगाई हैं। पुणे सिटी डीसीपी स्मार्टाना पाटिल बताती हैं कि बस में 26 वर्षीय लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में दत्तात्रेय रामदास गाडे नामक व्यक्ति के खिलाफ स्वारगेट पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज हुआ है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी को पकड़ने वाले को 1 लाख रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की गई है। चूंकि आरोपी ने नकाब पहना हुआ था, इसलिए सीसीटीवी के जरिए उसका चेहरा पहचानना आसान नहीं था। हम जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेंगे। पुणे सिटी डीसीपी स्मार्टाना पाटिल बताती हैं कि फरार आरोपी दत्तात्रेय रामदास गाडे की तलाश का दायरा बढ़ाया गया है। आरोपी को पकड़ने के लिए कुल 13 टीमें काम कर रही हैं, जिनमें से क्राइम ब्रांच यूनिट की 8 टीमें और स्वारगेट पुलिस स्टेशन की 5 टीमें शामिल हैं। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और अन्य आसपास के स्थानों पर भी टीमें भेजी गई हैं। टीमों को जिले से बाहर भी भेजा गया है।
