देहात की पुलिस ने गत दिनों एक्टिवा लूटने के मामले में गुरप्रीत सिंह नामक युवक को गिरफ्तार कर लिया तथा जगमोहन सिंह उर्फ डायमंड, अमरजोत सिंह पुत्र गुरमुख सिंह तथा रणजीत सिंह पुत्र जोगिन्द्र सिंह निवासी किशनपुरा जालंधर को नामजद कर लिया। पुलिस ने इस मामले को लेकर वाहवाही लूटी थी। इस मामले में अब नया मोड़ सामने आया है। इस संबंध में जगमोहन, गुरप्रीत, अमनजोत तथा रणजीत सिंह का परिवार अब मीडिया तथा पुलिस प्रशासन के सामने गुहार लगाता दिखाई दिया।
जगमोहन सिंह के पिता गुरमुख सिंह इस मामले को लेकर भाजपा नेता किशनलाल शर्मा से मिले। किशनलाल शर्मा छोटे बच्चों तथा पीड़ित के रिश्तेदारों तथा मोहल्ला निवासियों को साथ लेकर मिले डी.सी. दफ्तर पहुंचे।
पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि पुलिस रिमांड में मारपीट न करने को लेकर ए.एस.आई. ने परिवार से 1 लाख रुपए की मांग की तथा उन्हें 10 हजार रुपए की पहली किश्त दे दी। किशनलाल शर्मा ने कहा कि अगर एक सप्ताह के अंदर पुलिस ने रिश्वत लेने वाले के खिलाफ मामला दर्ज करके गिरफ्तार नहीं किया तो वे पीड़ित परिवार तथा बच्चों के साथ एक दिन के लिए शहीद-ए-आजम भगत सिंह चौक में भूख हड़ताल पर बैठेंगे। इस मौके पर गुरमुख सिंह डा. विनीत शर्मा, जगीर सिंह, तरसेम सिंह, परमजीत कौर, मोनू सिंह, गुरमीत कौर, सुनीता कौर, दविन्द्र कौर, गुरप्रीत कौर, बब्बी कौर, गीता कौर, अजय सिंह, सुखदेव सिंह, मिंटी सिंह, मनप्रीत सिंह, सुच्चा सिंह, गोगी, सुखविंद्र कौर, आशा रानी, नवदीप सिंह, जसवंत सिंह, कमल कुमार आदि भारी संख्या में मौजूद थे।
