Business Khas

Latest news
ਐਮ.ਪੀ. ਅਸ਼ੋਕ ਕੁਮਾਰ ਮਿੱਤਲ ਵੱਲੋਂ ਜਲੰਧਰ ਵਿੱਚ 1.50 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜਾਂ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ ਅਤੇ ਨੀਂਹ ਪੱਥਰ ਕਾਂਗਰਸ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਨਵ- ਨਿਯੁਕਤ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸ.ਪ੍ਰਗਟ ਸਿੰਘ ਕਾਂਗਰਸ ਭਵਨ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ प्रागपुर मंडल के बाबा बुड्ढा जी एंक्लेव में बैठक आयोजित, स्थानीय निवासियों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग 40-45 साल बाद सुधरेगी रास्ता मोहल्ला की नालियों की दशा, मेयर वनीत धीर ने दी बड़ी राहत ਅਜੈ ਦੇਵਗਨ ਦੇ ਜੁਹੂ ਸਥਿਤ ਬੰਗਲੇ ’ਤੇ BMC ਦੀ ਕਾਰਵਾਈ, ਨਾਜਾਇਜ਼ ਉਸਾਰੀ ਦੇ ਦੋਸ਼ਾਂ ਹੇਠ ਕੁਝ ਹਿੱਸੇ ਢਾਹੇ ਪੇਸ਼ੀ ਤੋਂ ਠੀਕ ਪਹਿਲਾਂ ਲੰਡਨ ਰਵਾਨਾ ਹੋਏ ਧਰੁਵ ਰਾਠੀ, ਅਦਾਲਤ ਵੱਲੋਂ ਵਾਰੰਟ ਜਾਰੀ ਸੜਕ ਪਾਰ ਕਰ ਰਹੀ ਮਹਿਲਾ ਨੂੰ ਟਰੱਕ ਨੇ ਕੁਚਲਿਆ; ਮੌਕੇ ‘ਤੇ ਮੌਤ ਰੂਸ ਤੋਂ ਤੇਲ ਖਰੀਦਣ ‘ਤੇ ਨਹੀਂ ਲੱਗੇਗਾ ਟੈਰਿਫ ਅਮਰੀਕਾ ਨੇ ਭਾਰਤ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਵੱਡੀ ਰਾਹਤ; ਟਰੰਪ ਬੋਲੇ- ਇਹ ਸਾਡੇ ਕੌਮੀ ਹਿੱਤ ‘ਚ ਮੁਸਕਾਨ-ਸਾਹਿਲ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਰਵਿਤਾ ਅਤੇ ਅਮਰਦੀਪ ਨੂੰ ਵੀ ਮੌਤ ਦੀ ਸਜ਼ਾ
You are currently viewing दिल्ली चुनाव में हार के बाद अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के लिए एक सीक्रेट प्लान तैयार किया

दिल्ली चुनाव में हार के बाद अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के लिए एक सीक्रेट प्लान तैयार किया

नई दिल्ली. दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी की हार के बाद अरविंद केजरीवाल का मिशन पंजाब शुरू हो गया है. केजरीवाल साल 2027 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से ही लग गए हैं. आप सुप्रीमो ने दिल्ली चुनाव में कांग्रेस के दिए जख्म का बदला भी पंजाब में लेने का प्लान तैयार किया है.

दिल्ली चुनाव में कांग्रेस पार्टी की वजह से ‘आप’ को कम से कम 14 सीटों पर नुकसान हुआ. हालांकि, दिल्ली चुनाव के नतीजे आने के बाद से ही केजरीवाल मीडिया से दूरी बना रखा है. हां, दिल्ली हार के बाद बीते शनिवार को उनका एक वीडियो संदेश जरूर आया था. आप सूत्रों की मानें तो दिल्ली विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल पंजाब को लेकर काफी डरे और चिंतित नजर आ रहे हैं. ऐसे में पार्टी के संगठन में बड़े बदलाव के साथ-साथ सीक्रेट प्लान तैयार कर रहे हैं.

‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल बहुत जल्द ही पार्टी के पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी और नेशनल एग्जीक्यूटिव कमेटी की बैठक बुला सकते हैं. पार्टी की बैठक फरवरी के आखिरी या मार्च के पहले सप्ताह में बुलाई जा सकती है. आम आदमी पार्टी के पॉलिटिकल अपयर्स कमेटी में अभी 12 सदस्य हैं. इसमें अरविंद केजरीवाल के अलावा आतिषी, संदीप पाठक, दुर्गश पाठक, गोपाल राय, इमरान हुसैन,मनीष सिसोदिया, एनडी गुप्ता, पंकज गुप्ता, राघव चड्ढा, राखी बिड़लान और संजय सिंह हैं. लेकिन, कहा जा रहा है कि इसमें चार-पांच चेहरे बदले जाएंगे. इनकी जगह कुछ नए चेहरों की लाने की बात चल रही है. इसी तरह नेशनल एग्जीक्यूटिव कमेटी के 31 सदस्यों में भी कई चेहरे बदले जा सकते हैं.