जालन्धर, महानगर की महत्वपूर्ण एन जी ओ – अल्फ़ा महेन्द्रू फाउंडेशन द्वारा स्थानीय महाराजा रणजीत सिंह ऐविनयू में स्थित पार्क न॰ 7 में वनोत्सव का आगाज करते हुए पौधारोपण किया। पर्यावरण संरक्षण एवं महानगर को हरा भरा रखने के उद्देश्य से औषधीय गुण वाले पौधे लगाए गए। जिसमें ब्रह्मकुमारी आश्रम से ब्रह्मकुमारी रेखा दीदी विशेष रूप से उपस्थित हूई। उन्होने कहा कि जिस प्रकार आत्मा की शुद्धि के लिए परमात्मा की भक्ति अति आवश्यक है और उसी तरह ही स्वस्थ व सुरक्षित के लिए शुद्ध वातावरण का होना जरूरी है ,जिसके लिए हमें अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने चाहिए ताकि प्रभु द्वारा बनाई गई सृष्टी सुन्दर लगे और जीव जन्तु, पशु व पक्षी भी सुरक्षित हो। उन्होने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए इन सभी का होना अनिवार्य है और महत्वपूर्ण भी।
अध्यक्ष रमेश महेन्द्रू ने कहा कि हमारा संकल्प है पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवन के लिए शुद्ध वातावरण। उन्होने कहा कि अल्फ़ा महेन्द्रू फाउंडेशन हर उन प्रोजेक्ट पर काम कर रही है जो खासतौर पर पर्यावरण से जुड़े हुए है,धरती बचाओ, जल संरक्षण, पक्षी बचाओ, स्वच्छ भारत अभियान व अन्य। श्री रमेश ने कहा कि हमारा फोकस है स्वच्छ जालन्धर स्वस्थ जालन्धर।
इस मौके अध्यक्ष रमेश महेन्द्रू, ब्रह्मकुमारी आश्रम से रेखा दीदी,बहन मीनू,बहन कृष्णा ,भाई गौरव प्रभाकर, एडवोकेट जयपाल शर्मा, डा॰ मुकेश वालिया,राकेश चावला, ललित मेहता,रघुवीर सिंह, गुरमीत सिंह कलेर,दीपक हंस,हेमंत थापर,सुनील दत्त, डा॰ अलोक कुमार, मलकीयत सिंह, तरविनदरसिह, रजिन्द्र सिंह,पवन कुमार, चमन लाल,सोनू,विजय मौदगिल,बलविंदर कुमार, अशीष सिह व रमेश कुमार सहित अन्य कई सदस्य उपस्थित थे।
