हाकुंभ मेले में मौनी अमावस्या पर अमृत स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा है. संगम नगरी में करीब 8-10 करोड़ लोग मौजूद हैं. आम आदमी का स्नान जारी है.
भीड़ कम होने के बाद अखाड़ों का अमृत स्नान शुरू होगा. महाकुंभ मेले में बुधवार तड़के भगदड़ मच गई थी. संगम नोज पर स्नान करने को श्रद्धालु इस कदर बेताब थे कि वे बैरिकेडिंग फांदने लगे. इसकी वजह से अफरा-तफरी मच गई. इस भगदड़ में कई लोग घायल हो गए. सबका इलाज अस्पताल में चल रहा है. कुछ लोगों के मरने की भी आशंका है.
फिलहाल, सीएम योगी से लेकर पीएम मोदी तक की महाकुंभ मेले पर नजर है. भगदड़ पर आस्था भारी पड़ती दिख रही है. तो चलिए 10 प्वाइंट में जानते हैं कि आज महाकुंभ मेले में कब-क्या हुआ.महाकुंभ भगदड़ पर लखनऊ से लेकर दिल्ली तक हलचल है. खुद पीएम मोदी ने चार बार सुबह से फोन करके मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से स्थिति का जायजा लिया है. इतना ही नहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और हेल्थ मिनिस्टर जेपी नड्डा ने भी महाकुंभ की स्थिति का जायजा लिया. इसकी जानकारी खुद सीएम योगी ने दी. पीएम मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा और प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी लगातार संपर्क में बने हुए हैं और स्थिति पर उन सबकी नजर है.
