Business Khas

Latest news
ਐਮ.ਪੀ. ਅਸ਼ੋਕ ਕੁਮਾਰ ਮਿੱਤਲ ਵੱਲੋਂ ਜਲੰਧਰ ਵਿੱਚ 1.50 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜਾਂ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ ਅਤੇ ਨੀਂਹ ਪੱਥਰ ਕਾਂਗਰਸ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਨਵ- ਨਿਯੁਕਤ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸ.ਪ੍ਰਗਟ ਸਿੰਘ ਕਾਂਗਰਸ ਭਵਨ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ प्रागपुर मंडल के बाबा बुड्ढा जी एंक्लेव में बैठक आयोजित, स्थानीय निवासियों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग 40-45 साल बाद सुधरेगी रास्ता मोहल्ला की नालियों की दशा, मेयर वनीत धीर ने दी बड़ी राहत ਅਜੈ ਦੇਵਗਨ ਦੇ ਜੁਹੂ ਸਥਿਤ ਬੰਗਲੇ ’ਤੇ BMC ਦੀ ਕਾਰਵਾਈ, ਨਾਜਾਇਜ਼ ਉਸਾਰੀ ਦੇ ਦੋਸ਼ਾਂ ਹੇਠ ਕੁਝ ਹਿੱਸੇ ਢਾਹੇ ਪੇਸ਼ੀ ਤੋਂ ਠੀਕ ਪਹਿਲਾਂ ਲੰਡਨ ਰਵਾਨਾ ਹੋਏ ਧਰੁਵ ਰਾਠੀ, ਅਦਾਲਤ ਵੱਲੋਂ ਵਾਰੰਟ ਜਾਰੀ ਸੜਕ ਪਾਰ ਕਰ ਰਹੀ ਮਹਿਲਾ ਨੂੰ ਟਰੱਕ ਨੇ ਕੁਚਲਿਆ; ਮੌਕੇ ‘ਤੇ ਮੌਤ ਰੂਸ ਤੋਂ ਤੇਲ ਖਰੀਦਣ ‘ਤੇ ਨਹੀਂ ਲੱਗੇਗਾ ਟੈਰਿਫ ਅਮਰੀਕਾ ਨੇ ਭਾਰਤ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਵੱਡੀ ਰਾਹਤ; ਟਰੰਪ ਬੋਲੇ- ਇਹ ਸਾਡੇ ਕੌਮੀ ਹਿੱਤ ‘ਚ ਮੁਸਕਾਨ-ਸਾਹਿਲ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਰਵਿਤਾ ਅਤੇ ਅਮਰਦੀਪ ਨੂੰ ਵੀ ਮੌਤ ਦੀ ਸਜ਼ਾ
You are currently viewing अनाज बाबा ने हटाया सिर से कपड़ा, सवाल उठाने वालों को मिला करारा जवाब

अनाज बाबा ने हटाया सिर से कपड़ा, सवाल उठाने वालों को मिला करारा जवाब

प्रयागराज , प्रयागराज में लगे महाकुंभ मेले में कई ऐसे साधु-संत भी पहुंचे हैं, जिन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी रहती है। नागा साधु से लेकर कई ऐसे अखाड़े वाले बाबा इस महाकुंभ में आए हैं, जिनका आशीर्वाद पाकर श्रद्धालु धन्य हो रहे हैं। अनाज बाबा भी महाकुंभ में आए उन सभी साधुओं में से एक हैं, जिन्होंने लोगों का काफी ध्यान आकर्षित किया है।

लेकिन उनके सिर पर उगी हरी फसल को देखकर कई लोग उनपर सवाल भी उठा रहे थे। कुछ यूट्यूबर्स ने तो उनके वीडियो बनाते हुए उनसे सिर के ऊपर से कपड़ा हटाने तक की मांग भी की। लेकिन इससे बाबा बुरी तरह भड़क गए थे और कपड़ा हटाने से मना कर दिया। लेकिन अब उनका एक वीडियो सामने आया, जिसमें वह अपनी इच्छा से सिर खोलकर दिखाते नजर आ रहे हैं।पिछले दिनों वायरल एक वीडियो में यूट्यूबर ने बाबा से मांग की थी कि वह अपने सिर से कपड़ा हटा लें। जिस पर बाबा काफी नाराज हुए थे और उसे वहां से जाने की धमकी दे डाली थी। दरअसल, शख्स सुबह-सुबह बाबा के पास पहुंचकर उन्हें 5 रुपये की चाय पिलाकर अपने व्यूज बढ़ाना चाहता होगा! लेकिन बाबा ने उसे ऐसा नहीं करने दिया।

इस क्लिप के वायरल होने के बाद लोगों ने भी महाकुंभ में साधु-संतों को परेशान करने के लिए उस शख्स को जमकर खरी-खोटी सुनाई थी। लेकिन बाबा ने खुद इस राज से पर्दा उठा दिया है कि उनके सिर पर सचमुच असली फसल उगी हुई है।