सोशल मीडिया पर इस समय एक बेहद मजेदार वीडियो ध्यान खींच रहा है. इसमें सैंटा क्लॉस और स्पाइडरमैन बने दो लोग आपस में लड़ते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में यह दोनों पात्र एक खाली सड़क पर नजर आते हैं, और दोनों एक-दूसरे से लड़ाई कर रहे हैं. देख सकते हैं कि एक व्यक्ति ने सैंटा के कपड़े पहने हैं और दूसरे ने स्पाइडरमैन के कपड़े. दोनों सड़क पर बुरी तरह से एक दूसरे से भिड़ रहे हैं. नजारे को देख लोग कह रहे हैं कि क्रिसमस के दिन सैंटा लफड़े में फंस गया. इसे देखकर दर्शकों को खूब हंसी आ रही है.
वायरल वीडियो में दोनों एक-दूसरे के साथ जमकर लड़ाई कर रहे हैं. पूरी लड़ाई बहुत ही मजेदार तरीके से दिखाई गई है. देख सकते हैं कि खाली सड़क पर आमने-सामने आते ही दोनों किस तरह भिड़ रहे हैं. स्पाइडरमैन बने शख्स ने यहां सैंटा की बुरी पिटाई कर दी.हालांकि, सैंटा ने भी जमकर उसका मुकाबला किया. हालांकि यह सीन एक नाटक की ही तरह प्रतीत होता है. सैंटा क्लॉस और स्पाइडरमैन दोनों ही अपने-अपने किरदार में बहुत मजेदार तरीके से लड़ाई की एक्टिंग कर रहे हैं. वीडियो की इस हल्की-फुल्की लड़ाई को देखना वाकई में दर्शकों को हंसी से लोटपोट कर देता है.
