Business Khas

रीढ़ की हड्डी के पास हुआ वार, सैफ अली खान की करनी होगी प्‍लास्‍ट‍िक सर्जरी

मुंबई, सैफ अली खान के घर में आधी रात को हुए हमले के बाद एक्‍टर को मुंबई के लीलावती अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनकी सर्जी चल रही है. घर में चोरी के इरादे से घुसे एक शख्‍स ने सैफ पर चाकू से हमला किया ज‍िसमें वह बुरी तरह घायल हैं. आपको बता दें कि इस हमले के बीच सैफ की रीढ़ की हड्डी के पास बहुत ही गहरा जख्‍म हुआ है. वहीं चाकू से उनके हाथ की कलाई में भी गहरा जख्‍म है. लीलावली अस्‍पताल में न्‍यूरॉलॉजी के व‍िशेषज्ञ डॉ.

न‍ित‍िन डांगे ने उनकी सर्जरी की है.अस्‍पताल से जुड़े सूत्रों से म‍िली जानकारी के अनुसार इस घटना में सैफ की कमर में चाकू से वार हुआ है और ये घाव उनकी रीढ़ की हड्डी के बेहद पास हैं. यही वजह है कि डॉक्‍टर इस सर्जरी को लेकर थोड़ा सतर्क थे. उन्‍हें रीढ़ की हड्डी के पास फॉरेन ऑबजेक्‍ट म‍िला, ज‍िसके बाद उनकी सर्जरी हो चुकी है. लीलावती अस्‍पताल के चीफ ऑपरेट‍िंग ऑफिसर (सीओओ) ने ये बताया कि सैफ को रात 3.30 बजे एडम‍िट क‍िया गया और उनकी सर्जरी लगभग ढाई घंटे चली है. न्‍यूरोस्‍पेशलि‍स्‍ट की देखरेख में हुई इस सर्जरी के बाद सैफ की एक प्‍लास्‍ट‍िक सर्जरी भी की जाएगी. सैफ की ये सर्जरी डॉ. लीना जैन करेंगी. सैफ को कलाई और कमर के अलावा गर्दन में भी गहरा जख्‍म हुआ है.