Business Khas

Latest news
ਆਟੋ ਡੀਲਰ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਵੱਲੋਂ ਸਾਵਣ ਦੀ ਸੰਗਰਾਂਦ ਦੇ ਸਬੰਧ ਵਿਚ ਖੀਰ ਪੂਰੇ ਦਾ ਲੰਗਰ ਲਗਾਏ ਪੁਰੀ ਵਿੱਚ ਜਗਨਨਾਥ ਰੱਥ ਯਾਤਰਾ ਦੌਰਾਨ ਭਾਜੜ ਵਰਗ੍ਹੇ ਹਾਲਾਤ ਤਰਨਤਾਰਨ ਵਿੱਚ ਗਲਤੀ ਨਾਲ ਗਈ 7 ਅਤੇ ਡੇਢ ਸਾਲ ਦੇ ਬੱਚੇ ਦੀ ਜਾਨ ਸਕੂਲ ਬੱਸ ਹੇਠਾਂ ਆਉਣ ਨਾਲ 3 ਸਾਲਾ ਸਮਰਦੀਪ ਦੀ ਮੌਤ ਅਮਰੀਕਾ ’ਚ ਮਾਲ ਦੇ ਅੰਦਰ ਭਾਰਤੀ ਸ਼ਖਸ ’ਤੇ ਧਰਮ ਜਾਣਨ ਮਗਰੋਂ ਜਾਨਲੇਵਾ ਹਮਲਾ ਪੰਜਾਬ ਦੇ 7 ਜ਼ਿਲ੍ਹਿਆਂ ਚ ਅੱਜ ਹੁੰਮਸ ਭਰੀ ਗਰਮੀ ਦਾ ਅਲਰਟ पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने किया जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का किया निरीक... करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात पंजाब को मिलेगी : केवल सिंह ढिल्लों ਪੰਜਾਬ ਤੇ ਹਰਿਆਣਾ ਦੇ ਅੱਠ ਟੋਲ ਪਲਾਜ਼ਿਆਂ 'ਤੇ ਟੈਕਸ ’ਚ ਵਾਧਾ ਵਾਇਰਲ ਵੀਡੀਓ ਦੇਖ ਕੇ ਚਾਹ ਪੀਣੀ ਛੱਡ ਦੇਵੋਗੇ
You are currently viewing दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान बनने के बड़े विकल्प

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान बनने के बड़े विकल्प

टीम इंडिया के पूर्व टेस्ट ओपनर और मौजूदा क्रिकेट कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान कौन हो सकता है और टीम के पास कौन-कौन से विकल्प कप्तान के रूप में हैं, इस पर बात की। आकाश चोपड़ा का मानना है कि दिल्ली कैपिटल्स के पास आगामी आईपीएल सीजन के लिए कप्तानी के तीन विकल्प हैं। इनमें एक ऑलराउंडर अक्षर पटेल, दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल और तीसरे फाफ डुप्लेसिस हैं। हालांकि, उनका ये भी दावा है कि अक्षर पटेल इस रेस में सबसे आगे हैं।

दिल्ली कैपिटल्स ने पिछले साल मेगा नीलामी से पहले अक्षर को 16.50 करोड़ रुपये में रिटेन किया था, जो उनकी क्षमताओं में उनके भरोसे को दर्शाता है। बाद में उन्होंने जेद्दा में नीलामी में केएल राहुल को 14 करोड़ रुपये और फाफ डु प्लेसिस को 2 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा। अक्षर ने आईपीएल 2024 का सीजन शानदार खेला, जिसमें उन्होंने 7.65 की इकॉनमी रेट से 11 विकेट चटकाए और 12 पारियों में 131.28 की स्ट्राइक रेट से 235 रन भी बनाए। टीम के मालिकों ने भी संकेत दिया था कि अक्षर पटेल कप्तान बन सकते हैं।