Business Khas

Latest news
ਐਮ.ਪੀ. ਅਸ਼ੋਕ ਕੁਮਾਰ ਮਿੱਤਲ ਵੱਲੋਂ ਜਲੰਧਰ ਵਿੱਚ 1.50 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜਾਂ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ ਅਤੇ ਨੀਂਹ ਪੱਥਰ ਕਾਂਗਰਸ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਨਵ- ਨਿਯੁਕਤ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸ.ਪ੍ਰਗਟ ਸਿੰਘ ਕਾਂਗਰਸ ਭਵਨ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ प्रागपुर मंडल के बाबा बुड्ढा जी एंक्लेव में बैठक आयोजित, स्थानीय निवासियों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग 40-45 साल बाद सुधरेगी रास्ता मोहल्ला की नालियों की दशा, मेयर वनीत धीर ने दी बड़ी राहत ਅਜੈ ਦੇਵਗਨ ਦੇ ਜੁਹੂ ਸਥਿਤ ਬੰਗਲੇ ’ਤੇ BMC ਦੀ ਕਾਰਵਾਈ, ਨਾਜਾਇਜ਼ ਉਸਾਰੀ ਦੇ ਦੋਸ਼ਾਂ ਹੇਠ ਕੁਝ ਹਿੱਸੇ ਢਾਹੇ ਪੇਸ਼ੀ ਤੋਂ ਠੀਕ ਪਹਿਲਾਂ ਲੰਡਨ ਰਵਾਨਾ ਹੋਏ ਧਰੁਵ ਰਾਠੀ, ਅਦਾਲਤ ਵੱਲੋਂ ਵਾਰੰਟ ਜਾਰੀ ਸੜਕ ਪਾਰ ਕਰ ਰਹੀ ਮਹਿਲਾ ਨੂੰ ਟਰੱਕ ਨੇ ਕੁਚਲਿਆ; ਮੌਕੇ ‘ਤੇ ਮੌਤ ਰੂਸ ਤੋਂ ਤੇਲ ਖਰੀਦਣ ‘ਤੇ ਨਹੀਂ ਲੱਗੇਗਾ ਟੈਰਿਫ ਅਮਰੀਕਾ ਨੇ ਭਾਰਤ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਵੱਡੀ ਰਾਹਤ; ਟਰੰਪ ਬੋਲੇ- ਇਹ ਸਾਡੇ ਕੌਮੀ ਹਿੱਤ ‘ਚ ਮੁਸਕਾਨ-ਸਾਹਿਲ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਰਵਿਤਾ ਅਤੇ ਅਮਰਦੀਪ ਨੂੰ ਵੀ ਮੌਤ ਦੀ ਸਜ਼ਾ
You are currently viewing आगरा एयरपोर्ट को बम की धमकी, ताजमहल के पास चली गोली

आगरा एयरपोर्ट को बम की धमकी, ताजमहल के पास चली गोली

उत्तर प्रदेश के आगरा में सोमवार की सुबह ताजमहल के पास फायरिंग की घटना से अफरा-तफरी का माहौल हो गया. एक दिन पहले ही आगरा के एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी मिली थी. इस बीच हुई फायरिंग ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. फायरिंग की घटना आगरा के अमरूद टीला पुलिस बैरिकेडिंग पर हुई. इस घटना के बाद से पर्यटकों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया.

चश्मदीद ने बताया कि दो युवक बाइक पर आए. वो ताजमहल की अमरूद टीला स्थित पश्चिमी पार्किंग के पास पहुंचे. बैरियर के नजदीक जाकर उन्होंने फायरिंग की. फायरिंग कर रहे युवकों की बाइक मथुरा नंबर की थी. गोली की आवाज सुनते ही आस-पास के मौजूद पर्यटकों में अफरा-तफरी मच गई. दोनों युवक ताज महल के 500 मीटर के दायरे में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे थे. ये वो इलाका है जहां किसी भी प्रकार के वाहन की अनुमति नहीं है. धमकी भरे ईमेल में लिखा था कि एयरपोर्ट के चारों ओर खतरनाक विस्फोटकों से भरे बैग रखे गए हैं. इसके बाद सुरक्षा अधिकारियों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. इसके अगले दिन ताज महल के पास हुई फायरिग से प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है.

ताजमहल जैसे संवेदनशील स्थल के पास इस तरह कि घटना ने आगरा में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस ने बताया कि हवाई फायरिंग के पीछे के मकसद का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन सभी पहलुओं से जांच की जा रही है. इस नई घटना ने सुरक्षाबलों के लिए चुनौती बढ़ा दी है.