Business Khas

You are currently viewing हाथ में हाथ डालकर होटल में घुसे प्रेमी-प्रेमिका, आधी रात दबे पांव खिसकी लड़की

हाथ में हाथ डालकर होटल में घुसे प्रेमी-प्रेमिका, आधी रात दबे पांव खिसकी लड़की

अगर लड़का और लड़की बालिग हैं तो उन्‍हें कानूनन ऐसा करने से रोका भी नहीं जा सकता. बस उन्‍हें होटल मालिक को वैध प्रमाणपत्र देना होगा. इसके बाद उन्‍हें किसी भी प्रकार की हदें पार करने की छूट है. हालांकि बंगाल के उत्‍तरी 24 परगना के पास स्थित सोदेपुर में जो हुआ, उसके बाद होटल के स्‍टाफ की बत्‍ती गुल हो गई. दरअसल, यहां एक युवती हाथ पकड़कर अपने साथ एक युवक को लाई थी. दोनों ने कागजी कार्यवाही पूरी की और होटल रूम में जमकर एक दूसरे पर प्‍यार लुटाया. रात के अंधेरे में लड़की गुपचुप होटल रूम से खिसक गई.

लड़की के कमरे से जाने के बाद लड़के ने अंदर से कमरे की कुंडी बंद कर ली. जब सुबह होटल स्‍टॉफ ने युवक के कमरे का दरवाजा खटखटाया तो अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए.  दरवाजा ही नहीं खोला गया. बाद में कमरे के गेट को तोड़ा गया तो अंदर युवक का शव बरामद हुआ. उसके मुंह से झाग निकल रहा था. पुलिस को शक है कि युवक के साथ आई महिला एक कातिल हसीना है.

उसने युवक को खाने में जहर दे दिया और वहां से कट ली. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. महिला की तलाश की जा रही है. मृतक युवक की पहचान बबलू मंडल के रूप में हुई. होटल स्‍टाफ ने पुलिस को बताया कि इस कपल को कमरा नंबर 304 दिया गया था. दोनों रात भर अंदर ही घुसे रहे. इसी बीच आधी रात को लड़की वहां से चली गई. होटल स्‍टाफ का कहना है कि उन्‍होंने लड़की को जाते हुए देखा था. होटल स्‍टाफ ने महिला से कहा कि क्‍या वो चैकआउट कर रहे हैं. अगर वो जा रही हैं तो उन्‍हें रजिस्‍टर में एंट्री करनी होगी.