Business Khas

Latest news
ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਬਾਬਾ ਜੀਵਨ ਸਿੰਘ ਗੜਾ ਵਿਖੇ ਖਾਲਸੇ ਦਾ ਪ੍ਰਗਟ ਦਿਵਸ ਸ਼ਰਧਾ ਪੂਰਵਕ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਚਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚੰਨੀ ਨੂੰ ਦਿੱਤਾ ਮੰਗ ਪੱਤਰ ਬੇਅਦਬੀ ਸਬੰਧੀ ਸੋਧ ਬਿੱਲ ਸਰਬਸੰਮਤੀ ਨਾਲ ਪਾਸ ਹੋਣ ਤੇ ਸਿੱਖ ਤਾਲਮੇਲ ਕਮੇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਜੋਰਦਾਰ ਸਵਾਗਤ ਖ਼ਾਲਸਾ ਮਾਰਚ ਵਿੱਚ ਸਹਿਜੋਗ ਦੇਣ ਵਾਲੀਆਂ ਸਾਰੀਆਂ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਅਤੇ ਸੰਗਤਾ ਦਾ ਧੰਨਵਾਦ  ਸ. ਭੂਪਿੰਦਰ ਪਾਲ ਸਿੰਘ ਖਾਲਸਾ ਅਤੇ ਡਾ. ਜਗਜੀਤ ਕੌਰ ਬਜਾਜ ਨੇ 36ਵੀਂ ਵਿਆਹ ਦੀ ਵਰ੍ਹੇਗੰਢ ਖੁਸ਼ੀ-ਖੁਸ਼ੀ ਮਨਾਈ ਅੰਮ੍ਰਿਤਪਾਲ ਸਿੰਘ ਮਹਿਰੋਂ ਪੰਜਾਬ ਕਾਂਗਰਸ ਪ੍ਰਧਾਨ ਅਮਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਰਾਜਾ ਵੜਿੰਗ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਵੀ ਘਿਰੇ ਭਾਰਤੀ ਕ੍ਰਿਕਟ ਵਿੱਚ ਇਸ ਵੇਲੇ 15 ਸਾਲਾ ਨੌਜਵਾਨ ਖਿਡਾਰੀ ਵੈਭਵ ਸੂਰਿਆਵੰਸ਼ੀ ਆਉਣ ਵਾਲੇ ਚੋਣਾਂ ਸਬੰਧ ’ਚ ਅਕਾਲੀ ਵਰਕਰ ਇਕੱਠ ਦੌਰਾਨ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਮੀਟਿੰਗ ’ਚ ਅਹਿਮ मजदूरों को 5 किलोग्राम के एफ.टी.एल. एल.पी.जी. सिलेंडर उपलब्ध करवाए गए ਖ਼ਾਲਸਾ ਮਾਰਚ ਵਿੱਚ ਸਰਦਾਰੀਆ ਟਰੱਸਟ ਅਤੇ ਸਿੱਖ ਯੂਥ ਕਲੱਬ ਦਸਤਾਰਾਂ ਦੇ ਲੰਗਰ ਲਗਾਏ ਜਾਣਗੇ 13ਅਪ੍ਰੈਲ ਨੂੰ ਦੁਪਹਿਰ ਦੇ 2...

नशे की लत से प्रभावित व्यक्तियों के पुनर्वास के लिए ठोस प्रयासों में तेजी लाने को कहा

जालंधर, डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने नशे के खिलाफ विभिन्न विभागों द्वारा की जा रही कार्रवाइयों की समीक्षा करते हुए नशे के खिलाफ व्यापक जागरूकता और नशे की लत से प्रभावित व्यक्तियों के पुनर्वास के लिए ठोस प्रयासों में तेजी लाने पर जोर दिया।

जिला प्रशासकीय परिसर में नारको कॉर्डिनेशन सेंटर (एनकॉर्ड) की बैठक की अध्यक्षता करते हुए डिप्टी कमिश्नर ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को पुलिस विभाग के सहयोग से शैक्षणिक संस्थानों में जागरूकता गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए, ताकि युवाओं को नशे की चपेट में आने से रोका जा सके।

डॉ.अग्रवाल ने कहा कि पंजाब सरकार ने ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान के तहत नशे के खिलाफ निर्णायक जंग शुरू की है। उन्होंने नशे की लत से प्रभावित व्यक्तियों के इलाज, उचित काउंसलिंग, रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण आदि पर जोर दिया, ताकि वे दोबारा नशे की ओर न लौटें। इस दौरान उन्होंने गांव शेखे में नशा छुड़ाओ और पुनर्वास केंद्र को मॉडल केंद्र के रूप में विकसित करने के चल रहे कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की।

डिप्टी कमिश्नर ने स्वास्थ्य विभाग को दवाइयों के नशे के तौरपर उपयोग को रोकने के लिए सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इनका उपयोग सिंथेटिक नशों के समान माना जाए। उन्होंने बताया कि कोई भी नागरिक नशे से संबंधित जानकारी व्हाट्सएप नंबर 9779-100-200 पर साझा कर सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि शेखे पुनर्वास केंद्र और विभिन्न क्लीनिकों के अलावा जालंधर और नूरमहल के सिविल अस्पतालों में दो नशा छुड़ाओ केंद्र संचालित हो रहे हैं।

डिप्टी कमिश्नर ने जिला वासियों से जिला नशा छुड़ाओ हेल्पलाइन नंबर 0181-2911969 का अधिक से अधिक उपयोग करने का आह्वान किया, ताकि नशे से संबंधित किसी भी प्रकार की सलाह और सहायता प्राप्त की जा सके।बै ठक में ए.डी.सी.पी. जयंत पुरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।