Business Khas

Latest news
You are currently viewing हिंदुओं की आस्था से खेल रहे चंद्रबाबू नायडू… तिरुपति लड्‌डू विवाद में जगन मोहन ने PM मोदी से मांगी ये मदद

हिंदुओं की आस्था से खेल रहे चंद्रबाबू नायडू… तिरुपति लड्‌डू विवाद में जगन मोहन ने PM मोदी से मांगी ये मदद

अमरावती, देश के करोड़ों की हिंदुओं के आस्था से जुड़े तिरुपति मंदिर का लड्‌डू विवाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास पहुंच गया है। आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वाईएसआर कांग्रेस के प्रमुख जगन मोहन रेड्‌डी ने आरोप लगाया कि सीएम चंद्रबाबू नायडू ने राजनीतिक उद्देश्यों के लिए करोड़ों लोगों की आस्था को ठेस पहुंचाई है। जगन मोहन रेड्डी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर अपने उत्तराधिकारी एन. चंद्रबाबू नायडू पर प्रसिद्ध तिरुपति लड्डू में मिलावटी घी के इस्तेमाल के बारे में झूठे आरोप फैलाने का आरोप लगाया है। रेड्डी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे पत्र को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी साझा किया है। तिरुमाला वेंकटेश्वर मंदिर में चढ़ाए जाने वाले लड्डू में पशु वसा (Animal Fat) की मिलावट के दावों के बाद राजनीतिक और धार्मिक तौर पर मामला गरम गया है।

अपने पत्र में रेड्डी ने नायडू पर अपनी सरकार की कथित विफलताओं से ध्यान हटाने और दुनिया भर में हिंदू भक्तों के बीच मतभेद पैदा करने के लिए पवित्र लड्डू का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने इस पूरे मामले को राजनीतिक से प्रेरित बताते हुए नायडू के दावे की तुलना अपराध से की है। रेड्‌डी ने चेतावनी दी है कि इस तरह के झूठे प्रचार से मंदिर की वैश्विक प्रतिष्ठा और धार्मिक पवित्रता को गंभीर नुकसान हो सकता है।