Business Khas

Latest news
ਐਮ.ਪੀ. ਅਸ਼ੋਕ ਕੁਮਾਰ ਮਿੱਤਲ ਵੱਲੋਂ ਜਲੰਧਰ ਵਿੱਚ 1.50 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜਾਂ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ ਅਤੇ ਨੀਂਹ ਪੱਥਰ ਕਾਂਗਰਸ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਨਵ- ਨਿਯੁਕਤ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸ.ਪ੍ਰਗਟ ਸਿੰਘ ਕਾਂਗਰਸ ਭਵਨ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ प्रागपुर मंडल के बाबा बुड्ढा जी एंक्लेव में बैठक आयोजित, स्थानीय निवासियों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग 40-45 साल बाद सुधरेगी रास्ता मोहल्ला की नालियों की दशा, मेयर वनीत धीर ने दी बड़ी राहत ਅਜੈ ਦੇਵਗਨ ਦੇ ਜੁਹੂ ਸਥਿਤ ਬੰਗਲੇ ’ਤੇ BMC ਦੀ ਕਾਰਵਾਈ, ਨਾਜਾਇਜ਼ ਉਸਾਰੀ ਦੇ ਦੋਸ਼ਾਂ ਹੇਠ ਕੁਝ ਹਿੱਸੇ ਢਾਹੇ ਪੇਸ਼ੀ ਤੋਂ ਠੀਕ ਪਹਿਲਾਂ ਲੰਡਨ ਰਵਾਨਾ ਹੋਏ ਧਰੁਵ ਰਾਠੀ, ਅਦਾਲਤ ਵੱਲੋਂ ਵਾਰੰਟ ਜਾਰੀ ਸੜਕ ਪਾਰ ਕਰ ਰਹੀ ਮਹਿਲਾ ਨੂੰ ਟਰੱਕ ਨੇ ਕੁਚਲਿਆ; ਮੌਕੇ ‘ਤੇ ਮੌਤ ਰੂਸ ਤੋਂ ਤੇਲ ਖਰੀਦਣ ‘ਤੇ ਨਹੀਂ ਲੱਗੇਗਾ ਟੈਰਿਫ ਅਮਰੀਕਾ ਨੇ ਭਾਰਤ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਵੱਡੀ ਰਾਹਤ; ਟਰੰਪ ਬੋਲੇ- ਇਹ ਸਾਡੇ ਕੌਮੀ ਹਿੱਤ ‘ਚ ਮੁਸਕਾਨ-ਸਾਹਿਲ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਰਵਿਤਾ ਅਤੇ ਅਮਰਦੀਪ ਨੂੰ ਵੀ ਮੌਤ ਦੀ ਸਜ਼ਾ
You are currently viewing व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए लगातार प्रयासशील : इंद्रवंश चड्ढा

व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए लगातार प्रयासशील : इंद्रवंश चड्ढा

जालंधर, शहर के किशनपुरा चौक मार्किट इलाके में व्यापारी कमीशन द्वारा एक अहम मीटिंग की गई। इस मीटिंग का मुख्य उद्देश्य स्थानीय व्यापारियों की मुश्किलों को समझना और बाजार के बेहतर संचालन के लिए कदम उठाना था।

मीटिंग में इलाके के बड़ी संख्या में व्यापारियों ने हिस्सा लिया और अपनी दिक्कतें कमीशन के सामने रखीं। मीटिंग में मुख्य रूप से बाजार में पार्किंग, सफाई-सफाई, ट्रैफिक जाम के मुद्दे रखे गए। व्यापारी कमीशन के सदस्यों और उपस्थित अधिकारियों ने व्यापारियों के सभी मुद्दों को बड़ी गंभीरता से सुना और भरोसा दिलाया कि इन मुश्किलों के हल के लिए संबंधित विभागों के साथ तालमेल करके तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

इस मौके पर इंद्रवंश चड्ढा, चेयरमैन, ट्रेड कमीशन, जालंधर ने कहा कि पंजाब सरकार व्यापारियों के हितों की रक्षा और उन्हें कारोबार करने के लिए बढ़िया माहौल देने के लिए लगातार प्रयासशील है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को हल करना कमिशन की प्राथमिकता है ताकि बाजार का कारोबार और सुचारू तथा बेहतर तरीके से चल सके।

इस मौके पर काउंसलर अमित ढल्ल, चेयरमैन नॉर्थ ट्रेड कमीशन सुखविंदर सिंह के अलावा प्रशासन और जी.एस.टी., पी.एस.पी.सी.एल., नगर निगम के अधिकारी तथा ट्रेड कमीशन (नॉर्थ) के सदस्य सूरज, कुनाल खन्ना, वरिंदर कुमार, दीपक सेठ और आकाश दीप भी मौजूद थे।