Business Khas

You are currently viewing बुजुर्ग को ब्लैकमेल कर करोड़ो रुपए हड़प लिए

बुजुर्ग को ब्लैकमेल कर करोड़ो रुपए हड़प लिए

उज्जैन, मध्य प्रदेश  के उज्जैन  में ब्लैकमेलिंग  का एक बड़ा मामला सामने आया है जहां एक नौकरानी  ने एक बुजुर्ग को ब्लैकमेल कर करोड़ो रुपए हड़प लिए। ये युवती बुजुर्ग के घर में झाड़ू-पोछा का काम करती थी। ये मामला नीलगंगा थाना क्षेत्र का है जहां इस नौकरानी ने अपने ही मालिक के साथ अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करने लगी और देखते ही देखते उनसे करोड़ो रुपए वसूल लिए। पुलिस ने जानकारी मिलने के बाद शुक्रवार (27 दिसंबर) को इस घटना का खुलासा किया है।

मीडिया में आईं खबरों के मुताबिक अलखधाम नगर के रहने वाले प्रसिद्ध ज्योतिषी के घरवालों ने एसपी प्रदीप शर्मा के पास जाकर एक रिपोर्ट लिखवाई। इस रिपोर्ट में ज्योतिषी के परिजनों ने बताया उनके पिता को उनके ही घर में काम करने वाली एक नौकरानी ने बीते दो सालों से ब्लैकमेलिंग के जाल में फंसा रखा है और उनसे अब तक वो लगभग 3 करोड़ रुपए ऐंठ चुकी है। 2 सालों से हो रही ब्लैकमेलिंग की वजह से बुजुर्ग बहुत परेशान हैं, इस वजह से उनकी तबीयत भी खराब हो गई है। वहीं ब्लैकमेलर महिला लगातार उन्हें झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रही है जिसकी वजह से वो और भी परेशान हो रहे हैं। अब उनके बेटे ने इस महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।