Business Khas

You are currently viewing सुल्तानपुर में मंगेश यादव के एनकाउंटर पर DGP ने दी सफाई, अखिलेश और राहुल ने उठाए थे सवाल

सुल्तानपुर में मंगेश यादव के एनकाउंटर पर DGP ने दी सफाई, अखिलेश और राहुल ने उठाए थे सवाल

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में जौहरी की दुकान से 1.5 करोड़ रुपये की लूट मामले में मंगेश यादव के एनकाउंटर पर घमासान मचा हुआ है. समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने योगी सरकार पर सवाल उठाया है. वहीं अब उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) प्रशांत कुमार ने सोमवार को पुलिस पर आरोपियों की जाति के आधार पर मुठभेड़ करने के विपक्षी दलों के आरोपों का खंडन किया. उन्होंने कहा कि राज्य पुलिस द्वारा कोई पक्षपात नहीं किया जाता है.