Business Khas

You are currently viewing शनि देव महाराज जी के निमित्त दिव्य हवन यज्ञ संपन्न

शनि देव महाराज जी के निमित्त दिव्य हवन यज्ञ संपन्न

जालंधर, मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी नज़दीक लमांपिंड चौंक जालंधर में श्री शनि देव महाराज जी के निमित्त सामुहिक निशुल्क दिव्य हवन यज्ञ का आयोजन मदिंर परिसर में किया गया।

सर्व प्रथम ब्राह्मणो द्वारा मुख्य यजमान अमरेंद्र कुमार शर्मा से विधिवत वैदिक रिती अनुसार पंचोपचार पूजन, षोडशोपचार पूजन ,नवग्रह पूजन उपरांत सपरिवार हवन-यज्ञ में आहुतियां डलवाई गई।

नवजीत भारद्वाज जी ने बताया कि गुरु साहिबान का यह श्लोक मनुष्य जीवन के वास्तविक उद्देश्य पर प्रकाश डालता है। गुरु साहिब हमें यह समझाते हैं कि मनुष्य का जन्म अनमोल है और इसे केवल सांसारिक कार्यों, धन-दौलत कमाने या भौतिक सुखों के पीछे भागकर बर्बाद नहीं करना चाहिए। जीवन का मुख्य लक्ष्य उस परमपिता परमात्मा को याद करना, उसके गुणों को समझना और अपनी चेतना को उससे जोडऩा है।गुरु साहिबान जी स्पष्ट रूप से कहते हैं कि जिस जीवन में ईश्वर का नाम नहीं जपा गया, वह किसी काम का नहीं है। मनुष्य मायाजाल में फँसकर अपने असली कर्तव्य को भूल जाता है।

नवजीत भारद्वाज जी ने कहा कि इस शलोक में भक्ति की अनिवर्याता पर जोर दिया गया है। यह एक चेतावनी भी है कि समय रहते प्रभु की शरण में आ जाना चाहिए।

मछली और जल का उदाहरण बहुत मार्मिक और सटीक है। मछली जल के बिना एक पल भी नहीं रह सकती और तड़पकर मर जाती है। ठीक इसी तरह, हमारा मन भी प्रभु के नाम के बिना बेचैन हो जाए, हमें ईश्वर की भक्ति को ही अपने जीवन का आधार बनाना चाहिए।

नवजीत भारद्वाज जी ने कहा कि यह शलोक हमें सांसारिक मोह-माया छोडक़र एकाग्र मन से ईश्वर की भक्ति करने की प्रेरणा देता है, ताकि हमारा अनमोल जीवन सफल हो सके।

इस अवसर पर राकेश प्रभाकर,पूनम प्रभाकर ,सरोज बाला, समीर कपूर, अमृतपाल, प्रदीप,सौरभ भाटिया, जानू थापर,नरेश,मुनीष मैहरा,उदय ,अजीत कुमार , नरेंद्र ,रोहित भाटिया,बावा जोशी,राकेश शर्मा, नवीन , प्रदीप, सुधीर, गोरव गोयल, मनी ,नरेश,गुलशन शर्मा,संजीव शर्मा, रोहित भाटिया,मुकेश, प्रिंस कुमार,नरेंद्र, सौरभ,दीपक कुमार भारी संख्या में भक्तजन मौजूद थे।हवन यज्ञ उपरांत विशाल लंगर भंडारे का आयोजन किया गया।