Business Khas

Latest news
ਆਟੋ ਡੀਲਰ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਵੱਲੋਂ ਸਾਵਣ ਦੀ ਸੰਗਰਾਂਦ ਦੇ ਸਬੰਧ ਵਿਚ ਖੀਰ ਪੂਰੇ ਦਾ ਲੰਗਰ ਲਗਾਏ ਪੁਰੀ ਵਿੱਚ ਜਗਨਨਾਥ ਰੱਥ ਯਾਤਰਾ ਦੌਰਾਨ ਭਾਜੜ ਵਰਗ੍ਹੇ ਹਾਲਾਤ ਤਰਨਤਾਰਨ ਵਿੱਚ ਗਲਤੀ ਨਾਲ ਗਈ 7 ਅਤੇ ਡੇਢ ਸਾਲ ਦੇ ਬੱਚੇ ਦੀ ਜਾਨ ਸਕੂਲ ਬੱਸ ਹੇਠਾਂ ਆਉਣ ਨਾਲ 3 ਸਾਲਾ ਸਮਰਦੀਪ ਦੀ ਮੌਤ ਅਮਰੀਕਾ ’ਚ ਮਾਲ ਦੇ ਅੰਦਰ ਭਾਰਤੀ ਸ਼ਖਸ ’ਤੇ ਧਰਮ ਜਾਣਨ ਮਗਰੋਂ ਜਾਨਲੇਵਾ ਹਮਲਾ ਪੰਜਾਬ ਦੇ 7 ਜ਼ਿਲ੍ਹਿਆਂ ਚ ਅੱਜ ਹੁੰਮਸ ਭਰੀ ਗਰਮੀ ਦਾ ਅਲਰਟ पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने किया जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का किया निरीक... करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात पंजाब को मिलेगी : केवल सिंह ढिल्लों ਪੰਜਾਬ ਤੇ ਹਰਿਆਣਾ ਦੇ ਅੱਠ ਟੋਲ ਪਲਾਜ਼ਿਆਂ 'ਤੇ ਟੈਕਸ ’ਚ ਵਾਧਾ ਵਾਇਰਲ ਵੀਡੀਓ ਦੇਖ ਕੇ ਚਾਹ ਪੀਣੀ ਛੱਡ ਦੇਵੋਗੇ
You are currently viewing भारत में चीन के खतरनाक वायरस ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) की एंट्री

भारत में चीन के खतरनाक वायरस ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) की एंट्री

हैदराबाद, भारत में चीन के खतरनाक वायरस ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) की एंट्री हो गई है. एचएमपीवी वायरस के 2 मामले कर्नाटक से सामने आएं हैं. आईसीएमआर ने बताया कि कर्नाटक में एचएमपीवी के 2 मामले सामने आए हैं, जिनमें एक तीन महीने की बच्‍ची और एक 8 महीने के बच्‍चे को एचएमपीवी वायरस से संक्रमित पाया गया है. भारत में एचएमपीवी वायरस के ये शुरुआती मामले में हैं. एचएमपीवी वायरस के मामले सामने आने के बाद भारत सरकार अलर्ट मोड में आ गई है. स्‍वास्‍थ्‍य विभाग ने एक इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है. ऐसा दावा किया जा रहा है कि एचएमपीवी वायरस चीन में हजारों लोगों को अपनी गिरफ्त में ले चुका है. वहां हालात बेकाबू हो रहा हैं, अस्‍पतालों के बाहर मरीजों की भीड़ नजर आ रही है.

गुजरात के अहमदाबाद के चांदखेड़ा की निजी ऑरेंज अस्पताल में 2 माह बच्चे में HMPV वायरस पाया गया है. अस्‍पताल के डॉक्‍टर ने कहा बताया अभी दूसरे रिपोर्ट बाकी है. बच्चा मूल रूप से डूंगरपुर का रहने वाला है. वह पिछले कुछ समय से मोडासा के अस्पताल में भर्ती थे. वह फिलहाल चांदखेड़ा के ऑरेंज हॉस्पिटल में भर्ती हैं. बच्चे का ऑरेंज हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है. मेटानिमो वायरस सकारात्मक है, लेकिन यह चीन का वैरिएंट है जिसे जांचना होगा. बच्चा अब स्वस्थ है और उसे छुट्टी दे दी जाएगी. डॉक्‍टर की मानें तो इस वायरस को लेकर बुजुर्गों को चिंता करने की जरूरत नहीं है.