Business Khas

You are currently viewing बाजार में बिकने वाला नकली घी बिल्कुल असली घी की तरह

बाजार में बिकने वाला नकली घी बिल्कुल असली घी की तरह

होली का सीजन आते ही मिलावटखोरों का नेटवर्क भी एक्टिव हो गया है. मांग बढ़ने के साथ कई फूड आइटम्स में मिलावट जारी हो गई है. अगर आप भी होली के मौके पर बाजार से घी या मावा खरीदने जा रहे हैं तो सावधान हो जाइए. दरअसल, बाजार में बहुत सा नकली सामान मिलना शुरू हो गया है. हाल ही में नोएडा में हुई छापेमारी में 10 हजार लीटर से ज्यादा मिलावटी घी बरामद किया गया है.

मिलावटी घी खाने से न केवल आप बीमार होंगे, बल्कि कई गंभीर बीमारियों का भी खतरा हो सकता है. ऐसे में घी खरीदने से पहले इसकी पहचान जरूरी है. यहां हम आपको कुछ ऐसे घरेलू तरीके बताएंगे, जिससे आप असली और नकली की घी की पहचान कर सकते हैं और खुद की और अपने परिवार की सेहत से खिलवाड़ होने से बचा सकते हैं.

बता दें, बाजार में बिकने वाला नकली घी बिल्कुल असली घी की तरह दिखता है और इसमें घी की सुंगध के लिए भी कई तरह की मिलावट की जाती है. ऐसे में आप धोखा खा सकते हैं. दरअसल, नकली घी कई तरह के रासायनिक तत्वों से तैयार किया जाता है. इसमें विशेष रूप से फ्लेवर और एसेंस डाले जाते हैं, जिससे महक भी असली घी जैसी ही आए.