Business Khas

Latest news
ਸਿੱਖਾਂ ਤੋਂ ਗੁਰੂ ਸਾਹਿਬ ਵੱਲੋ ਬਖਸ਼ੇ ਰਵਾਇਤੀ ਸ਼ਸਤਰਾਂ ਨੂੰ ਖੋਇਆ ਰੌਇਲ ਚੈਲੰਜਰਜ਼ ਬੈਂਗਲੁਰੂ (RCB) ਨੇ ਕ੍ਰਿਕਟ ਜਗਤ ਵਿੱਚ ਉਹ ਕਾਰਨਾਮਾ ਕਰ ਦਿਖਾਇਆ ਸ਼ਹੀਦ ਬਾਬਾ ਖੁਸ਼ਹਾਲ ਸਿੰਘ ਸੀਨੀਅਰ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਕੂਲ ਲਾਂਬੜਾ ਵਿਖੇ ਕਰਵਾਏ ਗਏ ਸ਼ਬਦ ਗਾਇਨ ਮੁਕਾਬਲੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸਕੂਲਾਂ ਵਿਚ ਗਰਮੀ ਦੀਆਂ ਛੁੱਟੀਆਂ ਦਾ ਹੋਇਆ ਐਲਾਨ ਅਗਲੇ 3 ਘੰਟਿਆਂ 'ਚ ਤੂਫਾਨ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਹਾਈ ਅਲਰਟ... ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਚੋਣਾਂ ਦੀ ਤਸਵੀਰ ਨੇ ਰਾਜ ਦੇ ਰਾਜਨੀਤਿਕ ਦ੍ਰਿਸ਼ ਨੂੰ ਸਪੱਸ਼ਟ ਐਨਕਾਂ ਜਾਂ ਸਮਾਨ ਉੱਚ-ਤਕਨੀਕੀ ਐਨਕਾਂ ਜਮ੍ਹਾਂ ਕਰਾਉਣ ਦੇ ਨਿਰਦੇਸ਼ दिल्ली के हौज खास में AC ब्लास्ट से भीषण आग, रिटायर्ड IAS अधिकारी की मौत ਸੁਸ਼ੀਲ ਰਿੰਕੂ ਨੇ ਕੇਵਲ ਸਿੰਘ ਢਿੱਲੋਂ ਨੂੰ ਭਾਜਪਾ ਪੰਜਾਬ ਸੂਬਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਨਿਯੁਕਤ ਹੋਣ 'ਤੇ ਵਧਾਈ ਦਿੱਤੀ पांचवां समर कैंप 1 जून से 30 जून तक आयोजित
You are currently viewing पूर्व सैनिक रैली के दौरान पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और वीर माताओं का सम्मान

पूर्व सैनिक रैली के दौरान पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और वीर माताओं का सम्मान

जलंधर, ज़िला रक्षा सेवाएं भलाई अधिकारी कमांडर बलजिंदर सिंह विर्क ने जानकारी देते हुए बताया कि वज्र सैनिक इंस्टीट्यूट, जालंधर कैंट में पूर्व सैनिक रैली आयोजित की गई, जिसमें 315 से अधिक पूर्व सैनिकों ने भाग लिया। रैली के दौरान पूर्व सैनिकों, वीर नारियों तथा वीर माताओं को देश के प्रति उनके समर्पण, सेवा और बलिदान के लिए सम्मानित किया गया।

इस मौके पर ब्रिगेडियर के.पी. सिंह, कर्नल यतीश्वर मुक्कू, कर्नल रिकार्ड, लेफ्टिनेंट कर्नल अजय कुमार, सीनियर रिकार्ड अधिकारी, मेजर संदीप कुमार ने विशेष तौर पर शिरकत की।

रैली के दौरान पूर्व सैनिकों की विभिन्न समस्याओं को सुनने और सेवा-मुक्ति के बाद उन्हें मिलने वाले लाभों की सुचारू उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए एक मंच प्रदान किया गया था। पी.सी.डी.ए.(पी), राज्य सरकार के अधिकारियों तथा बैंक अधिकारियों के सहयोग से पेंशन संबंधी कई समस्याओं का मौके पर ही दस्तावेजों के माध्यम से उचित समाधान किया गया। इसके अलावा पूर्व सैनिकों तथा उनके परिवारों के लिए स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने हेतु एक कैंप भी लगाया गया। इस रैली में कमांडेंट की ओर से 25 बैटल कैजुअल्टी या फिजिकल कैजुअल्टी केसों की वीर नारियों, माताओं तथा आश्रितों को सम्मानित किया गया।

समागम को संबोधित करते हुए मुख्य मेहमान ब्रिगेडियर करुण प्रताप सिंह, कर्नल रिकार्ड, कमांडेंट बंगाल इंजीनियर ग्रुप एवं सेंटर रुड़की ने राष्ट्र निर्माण में पूर्व सैनिकों के महत्वपूर्ण योगदान के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने सेना के निरंतर सहयोग का भरोसा देते हुए कहा कि पूर्व सैनिक सशस्त्र बलों के परिवारों का अभिन्न अंग है और उनकी भलाई को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि यह रैली केवल एक समारोह नहीं है, बल्कि यह भाईचारे की भावना और उसके अटूट संबंध का उत्सव है, जो वर्दी के परे भी बना रहता है।