मनाली. हनीमून के कई रोमांटिक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. जिन्हें देख यूजर्स खूब इंजॉय करते हैं. एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे खूब लोग पसंद कर रहे हैं. कई सोशल मीडिया यूजर्स हनीमून की वायरल वायरल वीडियो देख बोल रहे हैं कि काश ऐसा ही पति मेरा होता, तो कोई कमेंट्स कर रहा है कि मेरा पति मुझे कब इतना स्पेशल फील कराएगा. आइए जानते हैं आखिर हनीमून पर गए इन पार्टनर की कहानी क्या है.
शादी बाद अंजली और चंदन हनीमून पर मनाली जाते हैं. वहां पहुंचकर दोनों एक शानदार होटल में रूम बुक करते हैं. हनीमून प्लान के हिसाब से उनके रूम को भी होटल के स्टाफ ने अच्छे से सजाया. बेड पर सफेद कलर की चादर और उस पर गुलाब के लाल फूल और कुछ पीले रंग के फूलों को यूज कर कमरे को एक शानदार लुक दिया. साथ ही बेड पर फूलों से दिल बनाकर उसके चारों तरफ फूल बिछाए गए. जिसके बाद रूम दिखने में काफी रोमांटिक लग रहा था.
