Business Khas

Latest news
ਐਮ.ਪੀ. ਅਸ਼ੋਕ ਕੁਮਾਰ ਮਿੱਤਲ ਵੱਲੋਂ ਜਲੰਧਰ ਵਿੱਚ 1.50 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜਾਂ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ ਅਤੇ ਨੀਂਹ ਪੱਥਰ ਕਾਂਗਰਸ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਨਵ- ਨਿਯੁਕਤ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸ.ਪ੍ਰਗਟ ਸਿੰਘ ਕਾਂਗਰਸ ਭਵਨ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ प्रागपुर मंडल के बाबा बुड्ढा जी एंक्लेव में बैठक आयोजित, स्थानीय निवासियों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग 40-45 साल बाद सुधरेगी रास्ता मोहल्ला की नालियों की दशा, मेयर वनीत धीर ने दी बड़ी राहत ਅਜੈ ਦੇਵਗਨ ਦੇ ਜੁਹੂ ਸਥਿਤ ਬੰਗਲੇ ’ਤੇ BMC ਦੀ ਕਾਰਵਾਈ, ਨਾਜਾਇਜ਼ ਉਸਾਰੀ ਦੇ ਦੋਸ਼ਾਂ ਹੇਠ ਕੁਝ ਹਿੱਸੇ ਢਾਹੇ ਪੇਸ਼ੀ ਤੋਂ ਠੀਕ ਪਹਿਲਾਂ ਲੰਡਨ ਰਵਾਨਾ ਹੋਏ ਧਰੁਵ ਰਾਠੀ, ਅਦਾਲਤ ਵੱਲੋਂ ਵਾਰੰਟ ਜਾਰੀ ਸੜਕ ਪਾਰ ਕਰ ਰਹੀ ਮਹਿਲਾ ਨੂੰ ਟਰੱਕ ਨੇ ਕੁਚਲਿਆ; ਮੌਕੇ ‘ਤੇ ਮੌਤ ਰੂਸ ਤੋਂ ਤੇਲ ਖਰੀਦਣ ‘ਤੇ ਨਹੀਂ ਲੱਗੇਗਾ ਟੈਰਿਫ ਅਮਰੀਕਾ ਨੇ ਭਾਰਤ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਵੱਡੀ ਰਾਹਤ; ਟਰੰਪ ਬੋਲੇ- ਇਹ ਸਾਡੇ ਕੌਮੀ ਹਿੱਤ ‘ਚ ਮੁਸਕਾਨ-ਸਾਹਿਲ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਰਵਿਤਾ ਅਤੇ ਅਮਰਦੀਪ ਨੂੰ ਵੀ ਮੌਤ ਦੀ ਸਜ਼ਾ
You are currently viewing नंगे तारों को पकड़ लड़की ट्रांसफार्मर चढ़ने के बेखौफ होकर रील बनवा रही

नंगे तारों को पकड़ लड़की ट्रांसफार्मर चढ़ने के बेखौफ होकर रील बनवा रही

सोशल मीडिया पर लोग वायरल होने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं. वो कुछ करने से पीछे नहीं हटते. कभी कोई ट्रेन पर लटक कर वीडियो बनाता है, तो कोई महिला दुल्हन के अंदाज में तेज रफ्तार में बाइक दौड़ाती हुई नजर आ जाती है. कभी अपनी शादी में इस कदर डांस करने लगता है, मानो उससे पहले किसी ने शादी ही न की हो. वहीं, कई ऐसे लोग भी हैं, जो अपने अजीब अंदाज में डांस करने की वजह से चर्चा में आ जाते हैं.

आज हम आपको एक ऐसा ही वीडियो दिखाने जा रहे हैं. इस वीडियो में एक लड़की अपने आशिक का इंतजार कर रही है. उसका रास्ता देखने के लिए वो ट्रांसफार्मर पर चढ़कर नंगा तार भी पकड़ लेती है. फिर जो हुआ उसे देख आप भी हैरान हो जाएंगे. इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को योगेश पटेल ने शेयर किया है. जब हमने योगेश के प्रोफाइल को देखा तो पाया कि अक्सर इस अकाउंट से इस महिला के वीडियो शेयर किए जाते हैं. वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की अपने आशिक का रास्ता देख रही है. वो खेतों के बीच लगे ट्रांसफार्मर पर चढ़ गई है.

बैकग्राउंड में ‘दिल देख रहा रस्ता, अब दिलदार का’ गाना चल रहा है. अगले पल जो हुआ, वो और ज्यादा हैरान करने वाला है. लड़की ट्रांसफार्मर चढ़ने के बाद रुकती नहीं है, बल्कि वो नंगे तारों को पकड़ लेती है. एक पल के लिए ऐसा लगता है कि अगर गलती से भी बिजली आ जाए, तो उसकी मौत निश्चित है. लेकिन लड़की बेखौफ होकर रील बनवा रही है. वो नंगे तारों को पकड़कर झूल रही है. वो इस कदर नाच रही है मानो उसे मौत से डर नहीं.