Business Khas

Latest news
ਆਟੋ ਡੀਲਰ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਵੱਲੋਂ ਸਾਵਣ ਦੀ ਸੰਗਰਾਂਦ ਦੇ ਸਬੰਧ ਵਿਚ ਖੀਰ ਪੂਰੇ ਦਾ ਲੰਗਰ ਲਗਾਏ ਪੁਰੀ ਵਿੱਚ ਜਗਨਨਾਥ ਰੱਥ ਯਾਤਰਾ ਦੌਰਾਨ ਭਾਜੜ ਵਰਗ੍ਹੇ ਹਾਲਾਤ ਤਰਨਤਾਰਨ ਵਿੱਚ ਗਲਤੀ ਨਾਲ ਗਈ 7 ਅਤੇ ਡੇਢ ਸਾਲ ਦੇ ਬੱਚੇ ਦੀ ਜਾਨ ਸਕੂਲ ਬੱਸ ਹੇਠਾਂ ਆਉਣ ਨਾਲ 3 ਸਾਲਾ ਸਮਰਦੀਪ ਦੀ ਮੌਤ ਅਮਰੀਕਾ ’ਚ ਮਾਲ ਦੇ ਅੰਦਰ ਭਾਰਤੀ ਸ਼ਖਸ ’ਤੇ ਧਰਮ ਜਾਣਨ ਮਗਰੋਂ ਜਾਨਲੇਵਾ ਹਮਲਾ ਪੰਜਾਬ ਦੇ 7 ਜ਼ਿਲ੍ਹਿਆਂ ਚ ਅੱਜ ਹੁੰਮਸ ਭਰੀ ਗਰਮੀ ਦਾ ਅਲਰਟ पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने किया जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का किया निरीक... करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात पंजाब को मिलेगी : केवल सिंह ढिल्लों ਪੰਜਾਬ ਤੇ ਹਰਿਆਣਾ ਦੇ ਅੱਠ ਟੋਲ ਪਲਾਜ਼ਿਆਂ 'ਤੇ ਟੈਕਸ ’ਚ ਵਾਧਾ ਵਾਇਰਲ ਵੀਡੀਓ ਦੇਖ ਕੇ ਚਾਹ ਪੀਣੀ ਛੱਡ ਦੇਵੋਗੇ
You are currently viewing दिल्ली के बजट में इसे लेकर बड़ी घोषणा

दिल्ली के बजट में इसे लेकर बड़ी घोषणा

आयुष्मान योजना को लेकर दिल्ली वालों का इंतजार खत्म होने वाला है। दिल्ली के बजट में इसे लेकर बड़ी घोषणा की गई। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बजट में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लिए 2144 करोड़ रुपये के बजट का आवंटन किया है। इस घोषणा के साथ ही दिल्लीवासियों की आयुष्मान योजना को लेकर उम्मीदें और बढ़ गई हैं। केंद्र सरकार की यह खास योजना अभी तक दिल्ली में लागू नहीं थी।

दिल्ली में लागू होने के साथ ही देश के 34 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में आयुष्मान योजना लागू हो जाएगी। बीजेपी ने चुनावों से पहले ही आयुष्मान योजना को दिल्ली में लागू करने की बात कही थी। हालांकि इसमें हो रही देरी पर सवाल उठाए जा रहे थे। अनुमान के मुताबिक 10 अप्रैल से पहले दिल्ली में आयुष्मान योजना लागू हो जाएगी। इसके साथ ही पात्र दिल्ली वालों को 5 लाख रुपये का मेडिकल कवर मिल जाएगा। दिल्ली में आयुष्मान कार्ड वालों को 5 लाख का टॉपअप भी मिलेगा।

इसके अलावा दिल्ली की पात्र महिलाओं को 2500 रुपये देने की योजना का भी जिक्र करते हुए सीएम रेखा गुप्ता ने फिर से दोहराया कि इस योजना के लिए 5100 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया जा चुका है। दिल्ली की मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर इस बारे में ऐलान किया था।