Business Khas

Latest news
ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਬਾਬਾ ਜੀਵਨ ਸਿੰਘ ਗੜਾ ਵਿਖੇ ਖਾਲਸੇ ਦਾ ਪ੍ਰਗਟ ਦਿਵਸ ਸ਼ਰਧਾ ਪੂਰਵਕ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਚਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚੰਨੀ ਨੂੰ ਦਿੱਤਾ ਮੰਗ ਪੱਤਰ ਬੇਅਦਬੀ ਸਬੰਧੀ ਸੋਧ ਬਿੱਲ ਸਰਬਸੰਮਤੀ ਨਾਲ ਪਾਸ ਹੋਣ ਤੇ ਸਿੱਖ ਤਾਲਮੇਲ ਕਮੇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਜੋਰਦਾਰ ਸਵਾਗਤ ਖ਼ਾਲਸਾ ਮਾਰਚ ਵਿੱਚ ਸਹਿਜੋਗ ਦੇਣ ਵਾਲੀਆਂ ਸਾਰੀਆਂ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਅਤੇ ਸੰਗਤਾ ਦਾ ਧੰਨਵਾਦ  ਸ. ਭੂਪਿੰਦਰ ਪਾਲ ਸਿੰਘ ਖਾਲਸਾ ਅਤੇ ਡਾ. ਜਗਜੀਤ ਕੌਰ ਬਜਾਜ ਨੇ 36ਵੀਂ ਵਿਆਹ ਦੀ ਵਰ੍ਹੇਗੰਢ ਖੁਸ਼ੀ-ਖੁਸ਼ੀ ਮਨਾਈ ਅੰਮ੍ਰਿਤਪਾਲ ਸਿੰਘ ਮਹਿਰੋਂ ਪੰਜਾਬ ਕਾਂਗਰਸ ਪ੍ਰਧਾਨ ਅਮਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਰਾਜਾ ਵੜਿੰਗ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਵੀ ਘਿਰੇ ਭਾਰਤੀ ਕ੍ਰਿਕਟ ਵਿੱਚ ਇਸ ਵੇਲੇ 15 ਸਾਲਾ ਨੌਜਵਾਨ ਖਿਡਾਰੀ ਵੈਭਵ ਸੂਰਿਆਵੰਸ਼ੀ ਆਉਣ ਵਾਲੇ ਚੋਣਾਂ ਸਬੰਧ ’ਚ ਅਕਾਲੀ ਵਰਕਰ ਇਕੱਠ ਦੌਰਾਨ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਮੀਟਿੰਗ ’ਚ ਅਹਿਮ मजदूरों को 5 किलोग्राम के एफ.टी.एल. एल.पी.जी. सिलेंडर उपलब्ध करवाए गए ਖ਼ਾਲਸਾ ਮਾਰਚ ਵਿੱਚ ਸਰਦਾਰੀਆ ਟਰੱਸਟ ਅਤੇ ਸਿੱਖ ਯੂਥ ਕਲੱਬ ਦਸਤਾਰਾਂ ਦੇ ਲੰਗਰ ਲਗਾਏ ਜਾਣਗੇ 13ਅਪ੍ਰੈਲ ਨੂੰ ਦੁਪਹਿਰ ਦੇ 2...
You are currently viewing पोते की उम्र के लड़के के साथ भाग गई दादी, 52 साल की उम्र में रचाई तीसरी शादी

पोते की उम्र के लड़के के साथ भाग गई दादी, 52 साल की उम्र में रचाई तीसरी शादी

जब कोई दादी की उम्र की महिला को पोते की उम्र के लड़के से इश्क हो जाए? सुनने में अटपटा जरूर लग रहा है, लेकिन ऐसा सच में देखने को मिला उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में. यहां चार बच्चों की 52 वर्षीय मां को इश्क तो हुआ, लेकिन 25 साल के युवक से, जो कि रिश्ते में उसका पोता लगता है. महिला पति और बच्चों को छोड़ प्रेमी पोते के साथ भाग गई. फिर दोनों ने शादी भी कर ली.महिला की ये तीसरी शादी है. जानकारी के मुताबिक, दस दिन पहले बसखारी थाना क्षेत्र के प्रतापपुर बेलवरिया दलित बस्ती में रहने वाली चार बच्चों की मां ने गांव के ही रिश्ते में लगने वाले अपने पोते संग फरार हो गई. दोनो ने गोविंद साहब मंदिर में शादी रचा ली है. बताया जा रहा है कि 52 वर्षीय इंद्रावती की शादी 20 साल पहले प्रतापपुर बेलवरिया निवासी चंद्रशेखर आजाद के साथ हुई थी. जिससे उसको एक लड़की और दो लड़का भी पैदा हुए थे.महिला की चंद्रशेखर आजाद के साथ यह दूसरी शादी थी. इससे पहले हुई शादी से भी इंद्रावती को एक लड़की पैदा हुई थी, जिसकी शादी भी चंद्रशेखर ने 2 वर्ष पूर्व की थी. इधर कई सालों से इंद्रावती का चंद्रशेखर आजाद से मोह भंग हो गया था. उसे फिर गांव में रहने वाले 25 साल के आजाद से प्यार हो गया. आजाद रिश्ते में उसका पोता लगता है. ग्रामीणों की मानें तो एक ही गांव और एक ही जाति का होने के नाते दोनों में दादी और पोते जैसा रिश्ता था. दोनों के प्रेम प्रसंग का मामला दो दिन पहले पुलिस चौकी लहटोरवा तक भी पहुंचा था, लेकिन बीते रविवार को परिवार और समाज से बेखौफ दोनों ने गोविंद साहब मंदिर में पहुंचकर शादी रचा ली. वहीं, शादी की खबर लगने पर दोनों के परिवार व दलित बस्ती के लोगों ने दोनों का बायकॉट करने का फैसला किया है.फरार होने वाली महिला इंद्रावती के पति चंद्रशेखर आजाद का आरोप है कि वह रोजी रोटी के लिए दूसरे शहर में रहता था. इसी दौरान उसकी पत्नी का संबंध घर के बगल के ही आजाद से हो गयाय जब वह घर लौट कर आया तो उसे पत्नी के अफेर का पता चला. चंद्रशेखर का कहना है कि मेरी पत्नी और उसका प्रेमी मिल कर हम लोगों को मारने का प्लान बना रहे थे. मुझे और तीनो बच्चों को जहर दे कर मारने का प्लान बना रहे थे, लेकिन मुझे इसका चल गया और हम लोगों की जान बच गई.