Business Khas

Latest news
ਸਿੱਖਾਂ ਤੋਂ ਗੁਰੂ ਸਾਹਿਬ ਵੱਲੋ ਬਖਸ਼ੇ ਰਵਾਇਤੀ ਸ਼ਸਤਰਾਂ ਨੂੰ ਖੋਇਆ ਰੌਇਲ ਚੈਲੰਜਰਜ਼ ਬੈਂਗਲੁਰੂ (RCB) ਨੇ ਕ੍ਰਿਕਟ ਜਗਤ ਵਿੱਚ ਉਹ ਕਾਰਨਾਮਾ ਕਰ ਦਿਖਾਇਆ ਸ਼ਹੀਦ ਬਾਬਾ ਖੁਸ਼ਹਾਲ ਸਿੰਘ ਸੀਨੀਅਰ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਕੂਲ ਲਾਂਬੜਾ ਵਿਖੇ ਕਰਵਾਏ ਗਏ ਸ਼ਬਦ ਗਾਇਨ ਮੁਕਾਬਲੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸਕੂਲਾਂ ਵਿਚ ਗਰਮੀ ਦੀਆਂ ਛੁੱਟੀਆਂ ਦਾ ਹੋਇਆ ਐਲਾਨ ਅਗਲੇ 3 ਘੰਟਿਆਂ 'ਚ ਤੂਫਾਨ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਹਾਈ ਅਲਰਟ... ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਚੋਣਾਂ ਦੀ ਤਸਵੀਰ ਨੇ ਰਾਜ ਦੇ ਰਾਜਨੀਤਿਕ ਦ੍ਰਿਸ਼ ਨੂੰ ਸਪੱਸ਼ਟ ਐਨਕਾਂ ਜਾਂ ਸਮਾਨ ਉੱਚ-ਤਕਨੀਕੀ ਐਨਕਾਂ ਜਮ੍ਹਾਂ ਕਰਾਉਣ ਦੇ ਨਿਰਦੇਸ਼ दिल्ली के हौज खास में AC ब्लास्ट से भीषण आग, रिटायर्ड IAS अधिकारी की मौत ਸੁਸ਼ੀਲ ਰਿੰਕੂ ਨੇ ਕੇਵਲ ਸਿੰਘ ਢਿੱਲੋਂ ਨੂੰ ਭਾਜਪਾ ਪੰਜਾਬ ਸੂਬਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਨਿਯੁਕਤ ਹੋਣ 'ਤੇ ਵਧਾਈ ਦਿੱਤੀ पांचवां समर कैंप 1 जून से 30 जून तक आयोजित
You are currently viewing यूनाइटेड मीडिया क्लब के होली मिलन समारोह में खेली गई फूलों की होली

यूनाइटेड मीडिया क्लब के होली मिलन समारोह में खेली गई फूलों की होली

जालंधर, यूनाइटेड मीडिया क्लब की ओर से रविवार 15 मार्च को रंगारंग होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें फूलों की होली खेलकर उत्सव मनाया गया। यह कार्यक्रम क्लब के प्रधान सुक्रांत सफरी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। समारोह में जालंधर के एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ जालंधर के मेयर वनीत धीर, जालंधर सेंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली, पूर्व विधायक और जिला कांग्रेस प्रधान राजिंदर बेरी, पूर्व सीपीएस केडी भंडारी, पंजाब प्रेस क्लब के प्रधान जसप्रीत सिंह सैनी और होटल मेरिटोन के एमडी डॉ. परमजीत सिंह मरवाहा, आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता विजय वासन, ठेकेदार गौरव गुप्ता, विजा एक्सपर्ट मनिंदर सिंह, कारोबारी जस्सी कोचर, साइबर एक्सपर्ट पलविंदर सिंह विशेष तौर पर उपस्थित रहे।

क्लब के प्रधान सुक्रांत सफरी ने अपने संबोधन में कहा कि यूनाइटेड मीडिया क्लब का गठन पत्रकारों को एकजुट करने और उन्हें बेहतर मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया गया था। उन्होंने कहा कि क्लब ने कम समय में ही एक मिसाल कायम की है और पत्रकारिता के स्तर को ऊंचा उठाने का प्रयास किया है। उन्होंने सभी सदस्यों का सहयोग और समर्थन मिलने पर आभार भी जताया। उनका कहना था कि क्लब ने साफ-सुथरी पत्रकारिता को अपनाया है।

मुख्य अतिथि एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने क्लब द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि मीडिया समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा है और पत्रकारों की भूमिका बेहद अहम होती है। उन्होंने कहा कि यूनाइटेड मीडिया क्लब के प्रयास सराहनीय हैं और इस तरह के आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं।

मेयर वनीत धीर ने कहा कि समय के साथ पत्रकारिता का स्तर काफी ऊंचा हुआ है और पत्रकार समाज को सही दिशा दिखाने का काम करते हैं। वहीं आम आदमी पार्टी के जालंधर सेंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होते हैं और उन्हें सच्चाई को सामने लाने का कार्य निरंतर करते रहना चाहिए। पूर्व विधायक और जिला कांग्रेस प्रधान राजिंदर बेरी ने यूनाइटेड मीडिया क्लब के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के मंच पत्रकारों को एकजुट करने के साथ-साथ समाज के लिए भी सकारात्मक कार्य करते हैं। वहीं पूर्व सीपीएस केडी भंडारी ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और इसे समाज की भलाई के लिए हमेशा आगे आना चाहिए। पंजाब प्रेस क्लब के प्रधान जसप्रीत सिंह सैनी ने कहा कि यूनाइटेड मीडिया क्लब एक ऐसा मंच है, जहां पत्रकार एकजुट होकर समाज को नई दिशा देने का काम कर रहे हैं। कार्यक्रम के अंत में क्लब के महासचिव मदन भारद्वाज ने समारोह में आए हुए सभी मेहमानों का धन्यवाद किया।

इस मौके पर दैनिक जागरण के चीफ रिपोर्टर दिनेश शर्मा, जतिंदर पम्मी, जगजीत सुशांत, रोहित सिद्धू, जगदीश कुमार, अश्विनी मल्होत्रा, राजेश योगी, सौरव मेहता, कुलवंत मठारू, नरिंदर नंदन, परमजीत सिंह रंगपुरी, चंदीप भल्ला, प्रदीप भल्ला, जतिंदर पाल सिंह, रेखा कश्यप, निशा शर्मा, नवीन शर्मा, जेएस सोढी, विजय शर्मा, संजय शर्मा, कमल किशोर, शाम सहगल, हर्ष कुमार, तरुण, सौरभ खन्ना, व हरीश शर्मा सहित क्लब के कई सदस्य और शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे। मंच संचालन लवदीप बैंस ने किया। समारोह के दौरान सभी ने एक-दूसरे को फूलों की होली खेलकर शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।