Business Khas

Latest news
ਆਟੋ ਡੀਲਰ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਵੱਲੋਂ ਸਾਵਣ ਦੀ ਸੰਗਰਾਂਦ ਦੇ ਸਬੰਧ ਵਿਚ ਖੀਰ ਪੂਰੇ ਦਾ ਲੰਗਰ ਲਗਾਏ ਪੁਰੀ ਵਿੱਚ ਜਗਨਨਾਥ ਰੱਥ ਯਾਤਰਾ ਦੌਰਾਨ ਭਾਜੜ ਵਰਗ੍ਹੇ ਹਾਲਾਤ ਤਰਨਤਾਰਨ ਵਿੱਚ ਗਲਤੀ ਨਾਲ ਗਈ 7 ਅਤੇ ਡੇਢ ਸਾਲ ਦੇ ਬੱਚੇ ਦੀ ਜਾਨ ਸਕੂਲ ਬੱਸ ਹੇਠਾਂ ਆਉਣ ਨਾਲ 3 ਸਾਲਾ ਸਮਰਦੀਪ ਦੀ ਮੌਤ ਅਮਰੀਕਾ ’ਚ ਮਾਲ ਦੇ ਅੰਦਰ ਭਾਰਤੀ ਸ਼ਖਸ ’ਤੇ ਧਰਮ ਜਾਣਨ ਮਗਰੋਂ ਜਾਨਲੇਵਾ ਹਮਲਾ ਪੰਜਾਬ ਦੇ 7 ਜ਼ਿਲ੍ਹਿਆਂ ਚ ਅੱਜ ਹੁੰਮਸ ਭਰੀ ਗਰਮੀ ਦਾ ਅਲਰਟ पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने किया जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का किया निरीक... करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात पंजाब को मिलेगी : केवल सिंह ढिल्लों ਪੰਜਾਬ ਤੇ ਹਰਿਆਣਾ ਦੇ ਅੱਠ ਟੋਲ ਪਲਾਜ਼ਿਆਂ 'ਤੇ ਟੈਕਸ ’ਚ ਵਾਧਾ ਵਾਇਰਲ ਵੀਡੀਓ ਦੇਖ ਕੇ ਚਾਹ ਪੀਣੀ ਛੱਡ ਦੇਵੋਗੇ
You are currently viewing मेरे बैंक एफडी में 80 लाख रुपये हैं

मेरे बैंक एफडी में 80 लाख रुपये हैं

आज कई लोग रिटायरमेंट के लिए 60 साल की उम्र का इंतजार नहीं करना चाहते। वे जल्द रिटायरमेंट के बाद अपने शौक पूरा करना चाहते हैं। लेकिन, इसके लिए आपके पास पर्याप्त फंड होना चाहिए। रिटायर होते ही रेगुलर इनकम बंद हो जाती है। 50 साल का एक व्यक्ति 5 साल में रिटायर होना चाहता है। उसके बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट में 80 लाख रुपये हैं। उसका मंथली खर्च 60,000 रुपये है। सवाल है कि क्या रिटायरमेंट के लिए यह फंड पर्याप्त है?

एक्सपर्ट्स का कहना है कि रिटायरमेंट के बाद आपका मंथली खर्च इनफ्लेशन की वजह से हर साल बढ़ता जाता है। इसका मतलब है कि अगर आपका मंथली खर्च अभी 55,000 रुपये है तो कुछ साल बाद इनफ्लेशन की वजह से यह बढ़कर 80,000 रुपये हो जाएगा। आप सालाना 6 फीसदी इनफ्लेशन का अनुमान लगा सकते हैं। स्क्रिपबॉक्स के मैनेजिंग पार्टनर सचिन जैन ने कहा, “इनफ्लेशन की वजह से फूड, हेल्थकेर, फ्यूल आदि पर आपका खर्च बढ़ता रहता है।”