Business Khas

Latest news
ਕੁੰਗਫੂ ਮੁਕਾਬਲੇ ਵਿੱਚ ਖਿਡਾਰੀਆਂ ਨੇ ਮਾਰੀਆਂ ਮੱਲਾਂ ਗਰਭਵਤੀ ਸੀ ਜ਼ਿੰਦਾ ਸਾੜੀ ਗਈ ਮਨਜੀਤ ਕੌਰ; ਪਹਿਲਾਂ ਕੀਤੀ ਗਈ ਸੀ ਕਿਡਨੈਪਿੰਗ ਦੁੱਧ ਤੋਂ ਲੈ ਕੇ ਬੋਰਡਿੰਗ ਪਾਸ ਤੱਕ, 1 ਸਤੰਬਰ ਤੋਂ ਬਦਲ ਰਹੇ ਹਨ ਇਹ 5 ਨਿਯਮ ਪੰਜਾਬ ਯੂਨੀਵਰਸਟੀ ਵਿਦਆਰਥੀ ਚੋਣਾਂ ਵਿਚ ਸੱਥ ਸੰਸਥਾਂ ਦੇ ਉਮੀਦਵਾਰਾਂ ਨੂੰ ਜਿਤਾਓ ਸਿੱਖ ਤਾਲਮੇਲ ਰਾਹੁਲ ਗਾਂਧੀ ਦੇ ਪੰਜਾਬ ਦੌਰੇ ‘ਤੇ ਸਸਪੈਂਸ ਖ਼ਤਮ ਲੁਧਿਆਣਾ ‘ਚ ਨਾਬਾਲਗ ਨੂੰ ਨਸ਼ਾ ਦੇ ਕੇ ਕੀਤਾ ਜਬਰ-ਜ਼ਨਾਹ 50 KM ਪ੍ਰਤੀ ਘੰਟਾ ਦੀ ਰਫ਼ਤਾਰ ਨਾਲ ਤੂਫਾਨ, ਚਾਰ ਦਿਨ ਲਗਾਤਾਰ ਮੀਂਹ ਭਾਈ ਸਰਬਜੀਤ ਸਿੰਘ ਐਮ ਪੀ ਦੀ ਸਿਹਤ ਵਿਗੜੀ ਸਿੱਖ਼ ਤਾਲਮੇਲ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਮੈਂਬਰ ਹਾਲ ਚਾਲ ਪਤਾ ਕਰਨ ਪੁਹੰਚੇ US Open ਦੇ ਸੈਮੀਫਾਈਨਲ ‘ਚ ਪਤੀ-ਪਤਨੀ ਦੀ ਜੋੜੀ ਦਾ ਧਮਾਲ ਵੰਦੇ ਮਾਤਰਮ ਨੂੰ ਲਾਗੂ ਕਰਨ ਦੇ ਫੈਸਲੇ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਚਿੰਤਾ, ਅਕਾਲ ਤਖ਼ਤ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਸੌਂਪਿਆਂ ਮੰਗ ਪੱਤਰ
You are currently viewing भाजपा की सरकार बनी तो कौन हो सकता है सीएम का दावेदार,

भाजपा की सरकार बनी तो कौन हो सकता है सीएम का दावेदार,

नई दिल्ली, अब एग्जिट पोल के लिहाज से बीजेपी सरकार बनाती नजर आ रही है। यही आंकड़े अगर नतीजों तब्दील होते हैं तो सीएम की रेस में बीजेपी के एक-दो नहीं बल्कि पांच से छह नेता है। ऐसे में देखना है कि बीजेपी किसे मुख्यमंत्री की कुर्सी सौंपती है? दिल्ली विधानसभा चुनाव की वोटिंग हो चुकी है और सभी उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम मशीन में कैद हो चुकी है।

दिल्ली चुनाव को लेकर ज्यादातर एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी बहुमत के साथ दिल्ली में सरकार बनाती दिख रही है। आम आदमी पार्टी को इस बार सियासी झटका लगता दिख रहा है। एग्जिट पोल में जिस तरह से अनुमान लगाए गए हैं अगर 8 फरवरी को चुनाव नतीजों में तब्दील होते हैं तो फिर 27 साल बाद दिल्ली में बीजेपी की सरकार होगी। ऐसे में सवाल उठता है कि बीजेपी दिल्ली में किसे मुख्यमंत्री बनाएगी? बीजेपी ने अपने किसी भी नेता को दिल्ली में मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित कर चुनाव नहीं लड़ा था।

बीजेपी के दलित चेहरा माने जाते हैं और पार्टी के तमाम अहम पदों पर रह चुके हैं। अगर दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनती है तो सीएम के प्रबल दावेदारों में से एक माने जा रहे हैं। अमित शाह और पीएम मोदी के करीबी माने जाते हैं। दुष्यंत कुमार गौतम ने अपना सियासी सफर एबीवीपी से शुरू किया था। दलित मुद्दों पर मुखर रहते हैं और तीन बार अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष रहे हैं। राज्यसभा सदस्य भी रह चुके हैं। दुष्यंत कुमार गौतम ने संगठनात्मक राजनीति में अपनी पहचान बनाई है। दिल्ली में दलित वोटों को जोड़े रखने के लिए बीजेपी उनके चेहरे को प्रोजेक्ट कर सकती है, लेकिन उनके विवादित बयान राह में रोड़ा भी बन सकते हैं।