Business Khas

Latest news
ਐਮ.ਪੀ. ਅਸ਼ੋਕ ਕੁਮਾਰ ਮਿੱਤਲ ਵੱਲੋਂ ਜਲੰਧਰ ਵਿੱਚ 1.50 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜਾਂ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ ਅਤੇ ਨੀਂਹ ਪੱਥਰ ਕਾਂਗਰਸ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਨਵ- ਨਿਯੁਕਤ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸ.ਪ੍ਰਗਟ ਸਿੰਘ ਕਾਂਗਰਸ ਭਵਨ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ प्रागपुर मंडल के बाबा बुड्ढा जी एंक्लेव में बैठक आयोजित, स्थानीय निवासियों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग 40-45 साल बाद सुधरेगी रास्ता मोहल्ला की नालियों की दशा, मेयर वनीत धीर ने दी बड़ी राहत ਅਜੈ ਦੇਵਗਨ ਦੇ ਜੁਹੂ ਸਥਿਤ ਬੰਗਲੇ ’ਤੇ BMC ਦੀ ਕਾਰਵਾਈ, ਨਾਜਾਇਜ਼ ਉਸਾਰੀ ਦੇ ਦੋਸ਼ਾਂ ਹੇਠ ਕੁਝ ਹਿੱਸੇ ਢਾਹੇ ਪੇਸ਼ੀ ਤੋਂ ਠੀਕ ਪਹਿਲਾਂ ਲੰਡਨ ਰਵਾਨਾ ਹੋਏ ਧਰੁਵ ਰਾਠੀ, ਅਦਾਲਤ ਵੱਲੋਂ ਵਾਰੰਟ ਜਾਰੀ ਸੜਕ ਪਾਰ ਕਰ ਰਹੀ ਮਹਿਲਾ ਨੂੰ ਟਰੱਕ ਨੇ ਕੁਚਲਿਆ; ਮੌਕੇ ‘ਤੇ ਮੌਤ ਰੂਸ ਤੋਂ ਤੇਲ ਖਰੀਦਣ ‘ਤੇ ਨਹੀਂ ਲੱਗੇਗਾ ਟੈਰਿਫ ਅਮਰੀਕਾ ਨੇ ਭਾਰਤ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਵੱਡੀ ਰਾਹਤ; ਟਰੰਪ ਬੋਲੇ- ਇਹ ਸਾਡੇ ਕੌਮੀ ਹਿੱਤ ‘ਚ ਮੁਸਕਾਨ-ਸਾਹਿਲ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਰਵਿਤਾ ਅਤੇ ਅਮਰਦੀਪ ਨੂੰ ਵੀ ਮੌਤ ਦੀ ਸਜ਼ਾ
You are currently viewing नागपुर हिंसा में घायल इरफान अंसारी की इलाज के दौरान मौत, पुलिस जांच में जुटी

नागपुर हिंसा में घायल इरफान अंसारी की इलाज के दौरान मौत, पुलिस जांच में जुटी

नागपुर हिंसा में 38 वर्षीय इरफान अंसारी की इलाज के दौरान मौत हो गई. नागपुर हिंसा में इरफान अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गए थे. उन्हें डॉक्टर बचा नहीं सके. वे शहर के मेयो अस्पताल में भर्ती थे. घटना वाले दिन यानी 17 मार्च को नागपुर रेलवे स्टेशन जाते समय उन पर हमला हो गया था. पुलिस घटना की जांच कर रही है.

मृतक इरफान अंसारी के भाई इमरान सानी के अनुसार, भाई को बचाने के लिए हमने पूरा प्रयास किया. मगर उसे हम बचा नहीं सके. डॉक्टरों ने उसका बेहतर इलाज किया. मगर वे उसे बचा नहीं पाए. उनका भाई अंसारी ऑटो में बैठकर इटारसी जंक्शन रेलवे स्टेशन के लिए निकले थे. इस दौरान ऑटो वाले ने उससे कहा कि वह आगे नहीं जाएगी, आगे का माहौल सही नहीं है.

उन्होंने बताया कि भाई ने तब रेलवे स्टेशन तक पैदल जाने का निर्णय लिया. इस दौरान रास्ते में उसे कुछ अज्ञात लोगों ने रोका और उन पर हमला कर दिया. वे बेहोश हो गए. उसके सिर पर गंभीर चोट आई. पैर टूट गया. पीठ में चोट आई. उसने कहा कि उस पर लोगों ने हमला किया. भाई ने कहा कि हम आरोपियों के लिए सख्त सजा की मांग करते हैं. भविष्य में किसी के साथ इस तरह का दुर्भाग्यपूर्ण व्यवहार न हो.