भारत के वनडे और टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा अपनी तूफानी पारियों के लिए मशहूर हैं. चतुर कप्तानी के अलावा रोहित गजब की स्टाइलिश बल्लेबाजी भी करते हैं. उनके नाम क्रिकेट में कई ऐसे रिकॉर्ड हैं जिन्हें तोड़ना काफी कठिन है.
रोहित शर्मा के अलावा विराट कोहली एक ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने भारतीय फैंस को खुशी के काफी पल दिए हैं.
दोनों ने ही भारतीय क्रिकेट के लिए अनेकों यादगार पारी खेली हैं. लेकिन जब रिकॉर्ड्स की बात आती है, तो रोहित शर्मा के नाम कुछ ऐसे रिकॉर्ड हैं जिन्हें विराट कोहली शायद अपने पूरे करियर में नहीं तोड़ पाएंगे.
