Business Khas

Latest news
ਟੂ ਵੀਲਰ ਡੀਲਰ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਵੱਲੋਂ ਭਗਵਾਨ ਪਰਸ਼ੂ ਰਾਮ ਸੋਭਾ ਯਾਤਰਾ ਤੇ ਕੁਲਫੀਆਂ ਦੇ ਲੰਗਰ ਲਗਾਏ ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਨੇ ਨਵੀਂ ਦਾਣਾ ਮੰਡੀ ’ਚ ਕਣਕ ਦੀ ਖ਼ਰੀਦ ਕਰਵਾਈ ਸ਼ੁਰੂ, ਕਿਸਾਨਾਂ ਨਾਲ ਕੀਤੀ ਗੱਲਬਾਤ ਨਸ਼ਿਆਂ ਖਿਲਾਫ਼ ਸਰਗਰਮ ਭਾਗੀਦਾਰੀ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣ ਦੀ ਚੁਕਾਈ ਸਹੁੰ ਡਾ. ਰਵਜੋਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੀ ਕੇਂਦਰੀ ਜੇਲ੍ਹ ਅਤੇ ਜਨਾਨਾ ਜੇਲ੍ਹ ਦਾ ਕੀਤਾ ਨਿਰੀਖਣ ਯੁੱਧ ਨਸ਼ਿਆਂ ਵਿਰੁੱਧ’ ਤਹਿਤ ਨਸ਼ਿਆਂ ਖਿਲਾਫ਼ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਫੈਲਾਉਣ ਦੇ ਮਕਸਦ ਨਾਲ ਸਾਈਕਲੋਥਾਨ ਸ਼ੁਭਮਨ ਗਿੱਲ ਦੀ ਕਪਤਾਨੀ ਹੇਠ ਗੁਜਰਾਤ ਟਾਈਟਨਸ ਦੀ ਟੀਮ ਜਿੱਤ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਲੋਕ ਮਸਲੇ ਪਹਿਲ ਦੇ ਅਧਾਰ 'ਤੇ ਹੱਲ ਕਰਨ ਦੇ ਦਿੱਤੇ ਨਿਰਦੇਸ਼ 5 ਮਈ ਨੂੰ ਹੋਵੇਗੀ ਵੋਟਰ ਸੂਚੀਆਂ ਦੀ ਅੰਤਿਮ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ਨਾ  ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਦੀਆਂ ਮੰਡੀਆਂ 'ਚ ਹੁਣ ਤੱਕ 10 ਹਜ਼ਾਰ ਮੀਟ੍ਰਿਕ ਟਨ ਕਣਕ ਦੀ ਹੋਈ ਆਮਦ 16 ਅਪ੍ਰੈਲ ਨੂੰ ਰਾਜ ਵਿੱਚ ਕੁਝ ਥਾਵਾਂ ਉਤੇ ਮੀਂਹ ਪੈਣ ਦੀ ਸੰਭਾਵਨਾ

जालंधर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा मुठभेड़ के बाद जग्गू भगवानपुरिया का करीबी गिरफ्तार

चंडीगढ़/जालंधर, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर संगठित अपराध के खिलाफ चल रही लड़ाई के तहत जालंधर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा एक बड़ी कार्रवाई के दौरान, हैमिल्टन टॉवर, जालंधर के पास पुलिस हिरासत से भागने की असफल कोशिश करते हुए कथित गैंगस्टर जसकरण गूजर उर्फ कन्नू पाव में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसके कब्जे से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है।

इसकी जानकारी देते हुए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने मंगलवार को यहां बताया कि गिरफ्तार आरोपी कन्नू गूजर, जो कि खतरनाक गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया का महत्वपूर्ण सदस्य है, को जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने मंगलवार को गढ़शंकर के रामपुर बिल्लरां से गिरफ्तार किया है।

यह कार्रवाई, जग्गू भगवानपुरिया गैंग के एक अन्य सदस्य नवीन उर्फ काका की लाजपत नगर में, 27 अगस्त को, संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद हुई गिरफ्तारी के कुछ समय बाद ही की गई। गौरतलब है कि गिरफ्तारी के दौरान काका के कब्जे से एक पिस्तौल और 1 किलो हेरोइन बरामद की गई थी।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि आरोपी कन्नू गूजर से पूछताछ के बाद, जालंधर कमिश्नरेट की पुलिस टीम द्वारा आरोपी को जालंधर के हैमिल्टन टॉवर के पीछे स्थित उस सुनसान जगह पर ले जाया गया, जहां उसने हथियार और गोला-बारूद छिपाने का दावा किया था।

उन्होंने बताया, “बताई गई जगह पर पहुंचने पर,गैंगस्टर ने पिस्तौल,जोकि मौके से बरामद हुईं है, का इस्तेमाल कर गोली चलाकर पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की, जिस कारण पुलिस टीम ने उसे रोकने के लिए जवाबी गोलीबारी की।” इस मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल आरोपी का इलाज चल रहा है।

इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए पुलिस आयुक्त (सी.पी.) जालंधर स्वपन शर्मा ने बताया कि पुलिस टीमों ने मौके से कुल आठ पिस्तौल, जिनमें से सात .32 बोर और एक .30 बोर शामिल हैं, 55 जिंदा कारतूस और आठ मैगजीन बरामद किए हैं।

उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आरोपी कई घिनौने अपराधों से संबंधित लगभग आठ एफआईआर का सामना कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि घटना की फोरेंसिक और वैज्ञानिक तरीके से जांच की जा रही है।

इस संबंध में एफआईआर नंबर 128 दिनांक 12.08.2024 के तहत असला अधिनियम की धारा 25 के तहत थाना बस्ती बावा खेल, जालंधर में मामला पहले ही दर्ज है। उल्लेखनीय है कि पिछले 10 दिनों में जग्गू भगवानपुरिया गैंग के कुल 10 सदस्यों को 16 हथियारों सहित गिरफ्तार किया गया है।