जालंधर, जन जाग्रति मंच की एक विशेष बैठक किशनपुरा में की गई जिस में सिख कोम के महान शहीद धन धन श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी, भाई मती दास जी, भाई सती दास जी एवं भाई दयाला जी के 350 वा शहीदी दिवस को समर्पित 7 दिसम्बर रविवार को गुरुद्वारा शहीदां अजीत नगर में महान कीर्तन दरबार करवाया जायेगा इस उपलक्ष्य में अजमेर सिंह बादल ने बताया की सुबह 9 बजे कार्यक्रम का शुभारम्भ होगा जिस दौरान रागी व ढाडी जत्थे कीर्तन कर संगतों को निहाल करेंगे इस अवसर पर मंच के सरंक्षक किशनलाल शर्मा ने कहा की धर्म एवं मानवता की रक्षा के लिए अपने प्राणो का बलिदान करने वाले हिन्द की चादर श्री गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान को युगों युगों तक याद रखा जायेगा। इस अवसर पर गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान कश्मीर सिंह ने बताया की शहीदी दिवस समागम पर गुरु जी अटूट लंगर वितरित किया जायेगा और इस समागम को सफल बनाने के लिए सभी की डयूटियां लगा दी गई है इस मोके पर कुलदीप सिंह भाटिया, परमजीत सिंह, बल्ली लम्बड़दार, गुरप्रीत सिंह, तजिंदर बग्गा, रामपाल, संदीप तोमर, बलदेव सिंह, देवकीनंदन ठुकराल, बावा वर्मा, अक्षय वर्मा, विक्की, डॉ वनीत, नवीन भल्ला, तजिंदर शर्मा, अनिल अरोड़ा, पप्पू सिंह, डायमंड आदि मौजूद थे। कैप्शन : बैठक को सम्भोधित करते हुए किशनलाल शर्मा, अजमेर सिंह बादल, कश्मीर सिंह, कुलदीप भाटिया, रामपाल वर्मा, तजिंदर शर्मा व अन्य।
जाग्रति मंच धन धन श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350 वे शहीदी दिवस पर करवाएगा महान कीर्तन दरबार
- Post author:businesSsKhas
- Post published:November 24, 2025
- Post category:ਪੰਜਾਬ
