Business Khas

Latest news
ਐਮ.ਪੀ. ਅਸ਼ੋਕ ਕੁਮਾਰ ਮਿੱਤਲ ਵੱਲੋਂ ਜਲੰਧਰ ਵਿੱਚ 1.50 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜਾਂ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ ਅਤੇ ਨੀਂਹ ਪੱਥਰ ਕਾਂਗਰਸ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਨਵ- ਨਿਯੁਕਤ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸ.ਪ੍ਰਗਟ ਸਿੰਘ ਕਾਂਗਰਸ ਭਵਨ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ प्रागपुर मंडल के बाबा बुड्ढा जी एंक्लेव में बैठक आयोजित, स्थानीय निवासियों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग 40-45 साल बाद सुधरेगी रास्ता मोहल्ला की नालियों की दशा, मेयर वनीत धीर ने दी बड़ी राहत ਅਜੈ ਦੇਵਗਨ ਦੇ ਜੁਹੂ ਸਥਿਤ ਬੰਗਲੇ ’ਤੇ BMC ਦੀ ਕਾਰਵਾਈ, ਨਾਜਾਇਜ਼ ਉਸਾਰੀ ਦੇ ਦੋਸ਼ਾਂ ਹੇਠ ਕੁਝ ਹਿੱਸੇ ਢਾਹੇ ਪੇਸ਼ੀ ਤੋਂ ਠੀਕ ਪਹਿਲਾਂ ਲੰਡਨ ਰਵਾਨਾ ਹੋਏ ਧਰੁਵ ਰਾਠੀ, ਅਦਾਲਤ ਵੱਲੋਂ ਵਾਰੰਟ ਜਾਰੀ ਸੜਕ ਪਾਰ ਕਰ ਰਹੀ ਮਹਿਲਾ ਨੂੰ ਟਰੱਕ ਨੇ ਕੁਚਲਿਆ; ਮੌਕੇ ‘ਤੇ ਮੌਤ ਰੂਸ ਤੋਂ ਤੇਲ ਖਰੀਦਣ ‘ਤੇ ਨਹੀਂ ਲੱਗੇਗਾ ਟੈਰਿਫ ਅਮਰੀਕਾ ਨੇ ਭਾਰਤ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਵੱਡੀ ਰਾਹਤ; ਟਰੰਪ ਬੋਲੇ- ਇਹ ਸਾਡੇ ਕੌਮੀ ਹਿੱਤ ‘ਚ ਮੁਸਕਾਨ-ਸਾਹਿਲ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਰਵਿਤਾ ਅਤੇ ਅਮਰਦੀਪ ਨੂੰ ਵੀ ਮੌਤ ਦੀ ਸਜ਼ਾ

कौन बनेगा करोड़पति उपवास अमिताभ बच्चन के हाथों ही खुलवाएंगे

मोगा, रियल्टी शो कौन बनेगा करोड़पति में हिस्सा लेने के लिए देश के पढ़े-लिखे लोग अपनी प्रतिभा दिखाने लिए प्रयास करते रहते हैं। ऐसे ही मोगा के श्रीम शर्मा का सपना था कि वह इस रियल्टी शो में हिस्सा लेकर माता का सपना पूरा करेंगे। इसके लिए श्रीम शर्मा पढ़ाई के साथ-साथ पिछले 11 साल से लगातार प्रयासरत थे। 3 मई 2024 को उनका कौन बनेगा करोड़पति में चुनाव हो गया। उसी दिन उन्होंने मन में सोच लिया कि आज से हॉट सीट पर जाने तक खाना नहीं खाएंगे, क्योंकि यह उनके लिए एक तपस्या है और उपवास अमिताभ बच्चन के हाथों ही खुलवाएंगे।
96 दिन खाना न खाकर सिर्फ फलों के सहारे 2 सितंबर को सोनी टीवी में रियल्टी शो कौन बनेगा करोड़पति में जाकर अमिताभ बच्चन ने अपने हाथों से रसमलाई खिलाकर उपवास समाप्त करवाया और हॉट सीट पर बैठकर 13 सवालों का सही जवाब देकर 12 लाख 50 हजार रुपये जीते। वे एक साधारण परिवार से हैं। पिता अक्षय शर्मा एक ज्योतिषी हैं और माता गृहणी हैं, वे तीन भाई हैं। बड़े भाई बाहर रहते हैं, श्रीम दूसरे नंबर और छोटा भाई पढ़ाई कर रहा है। श्रीम ने ग्रेजुएशन तक पढ़ाई की है। इसके साथ वे भारत में कई जगह घूम चुके हैं, उनकी जनरल नॉलेज में भी रुचि है। श्रीम की इस जीत की खुशी से परिवार के साथ-साथ पूरे मोगा शहरवासी भी खुश हैं। जिले में पहले युवक ने इस मुकाम तक पहुंच कर अपना सपना पूरा किया।