समाजिक सुधार सभा की तरफ से दुर्गा मन्दिर अजीत नगर पार्क मे करवाई जा रही भगवान कृष्ण की साप्ताहिक रासलीला कार्यक्रम के दूसरे दिन का शुभारंभ आचार्य विनय शास्त्री आचार्य विशाल पाराशर आचार्य विजय भार्गव रवि बाली जनार्दन झा मंदिर कमेटी के प्रधान सुदेश कुमार सामाजिक सुधार सभा के प्रधान तेजिंदर शर्मा और डॉक्टर विनीत शर्मा ने ज्योति प्रज्वलित किया।इस अवसर पर श्री सर्वेश्वर रासलीला मंडल वृन्दावन के प्रमुख रास आचार्य स्वामी श्री प्रहलाद दास ने अजीत नगर वासियो को भगवान कृष्ण जी का जन्म,जन्म का उत्सक के दृश्य रासलीला कार्यक्रम में दिखाई।आचार्य ने सबको बताया कि भगवान कृष्ण का जन्म दुष्ट कंस के खात्मे के लिए हुआ था क्योंकि पापी कंस के अत्याचारों से समाज का हर वर्ग दुखी परेशान था जिसकी वजह से उसके अत्याचारों को खत्म करने के लिए भगवान को खुद जन्म लेकर आना पड़ा था।भगवान श्री कृष्ण ने गीता में कहा है जब जब धरती पर पापी लोगो बढ़ते है पापी के नाश के लिए मनुष्य रूप धारण करना पड़ता है।और मनुष्य रूप में पापियों का संघार करते है।इस अवसर पर सभा के चेयरमैन किशनलाल शर्मा ने आये हुए सभी अतिथियों को भगवान कृष्ण के चित्र देकर सम्मानित करते हुए कहा जुल्मी दुराचारी पापी लोग सच्चाई पर चलने वालों को केवल परेशान कर सकते है परास्त नही इसलिए हमे सदैव भगवान पर भरोसा रख सच्चाई के मार्ग पर चलकर जुल्मियों के जुल्मो के खिलाफ खड़े रहना चाहिए अंत मे जुल्मी और उनके जुल्म अवश्य समाप्त होते है।सभा के प्रधान तजिंदर शर्मा ने बताया दूसरे दिन भगवान के प्रशाद की सेवा गौरव शर्मा की तरफ से की गयी।इस अवसर पर तजिंदर शर्मा,ने आए अतियो का धन्यवाद करते हुए कहा कि आज के युग मे लोगो को भगवान श्री कृष्ण के जन्म से प्रेणना लेना चाहिए।इस अवसर पर अजमेर सिंह बादल बृजमोहन शर्मा सुदेश कुमार महेंद्र सिंह नीलम रानी पंडित वासुदेव शर्मा संजय कुमार प्रद्युम्न कुमार सुरजीत सिंह रणजीत राणा राकेश शर्मा विपिन शर्मा आजाद सिंह गौरव शर्मा कुलविंदर सिंह आदि भारी संख्या में कृष्ण भक्त मौजूद
भगवान कृष्ण का जन्म दुष्ट कंस के खात्मे के लिए हुआ था-आचार्य प्रहलाद
- Post author:businesSsKhas
- Post published:November 9, 2025
- Post category:ਪੰਜਾਬ
