Business Khas

Latest news
ਯੁੱਧ ਨਸ਼ਿਆਂ ਵਿਰੁੱਧ’ ਤਹਿਤ ਨਸ਼ਿਆਂ ਖਿਲਾਫ਼ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਫੈਲਾਉਣ ਦੇ ਮਕਸਦ ਨਾਲ ਸਾਈਕਲੋਥਾਨ ਸ਼ੁਭਮਨ ਗਿੱਲ ਦੀ ਕਪਤਾਨੀ ਹੇਠ ਗੁਜਰਾਤ ਟਾਈਟਨਸ ਦੀ ਟੀਮ ਜਿੱਤ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਲੋਕ ਮਸਲੇ ਪਹਿਲ ਦੇ ਅਧਾਰ 'ਤੇ ਹੱਲ ਕਰਨ ਦੇ ਦਿੱਤੇ ਨਿਰਦੇਸ਼ 5 ਮਈ ਨੂੰ ਹੋਵੇਗੀ ਵੋਟਰ ਸੂਚੀਆਂ ਦੀ ਅੰਤਿਮ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ਨਾ  ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਦੀਆਂ ਮੰਡੀਆਂ 'ਚ ਹੁਣ ਤੱਕ 10 ਹਜ਼ਾਰ ਮੀਟ੍ਰਿਕ ਟਨ ਕਣਕ ਦੀ ਹੋਈ ਆਮਦ 16 ਅਪ੍ਰੈਲ ਨੂੰ ਰਾਜ ਵਿੱਚ ਕੁਝ ਥਾਵਾਂ ਉਤੇ ਮੀਂਹ ਪੈਣ ਦੀ ਸੰਭਾਵਨਾ 17 ਅਪ੍ਰੈਲ ਨੂੰ ਕਪੂਰਥਲਾ ਵਿੱਚ “ਰੇਲ ਰੋਕੋ” ਦਾ ਐਲਾਨ,ਕਿਸਾਨਾਂ ਦਾ ਵੱਡਾ ਐਕਸ਼ਨ ਬਰਨਾਲਾ ਦੇ 6 ਸਕੂਲਾਂ ਨੂੰ ਬੰਬ ਨਾਲ ਉਡਾਉਣ ਦੀ ਧਮਕੀ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੇ ਲਵਿਸ਼ ਗੋਇਲ ਨੇ 10ਵੀਂ ‘ਚ 99.4% ਅੰਕ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕੀਤੇ ਬਸਤੀ ਸ਼ੇਖ ਸਤਰਾਂ ਮੁਹੱਲੇ ਵਿੱਚ ਪਾਣੀ ਦੀ ਕਮੀ ਨਾਲ ਲੋਕ ਪਰੇਸ਼ਾਨ
You are currently viewing कुत्तों की अवैध लड़ाई कराने के जुर्म में शख्स को 475 साल की सजा सुनाई गई

कुत्तों की अवैध लड़ाई कराने के जुर्म में शख्स को 475 साल की सजा सुनाई गई

अमेरिका, अमेरिका के जॉर्जिया में एक शख्स को एक इतनी उम्र की सजा मिली है कि इसे पूरी करने में उसे कई जन्म लेने पड़ेंगे। कुत्तों की अवैध लड़ाई कराने के जुर्म में शख्स को 475 साल की चौंकाने वाली सजा सुनाई गई है। 57 साल के विंसेंट लेमार्क बुरेल पर आरोप था कि वह 100 से ज्यादा पिटबुल कुत्तों को लड़ाई के लिए पाल रहा था और उन्हें ट्रेनिंग दे रहा था। इस ऐतिहासिक सजा ने अमेरिका में सनसनी मचा दी है

पॉल्डिंग काउंटी की अदालत में जब इस मामले की सुनवाई हुई, तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। कोर्ट ने बुरेल को 93 बार डॉग फाइटिंग का दोषी ठहराया, जिनमें से हर एक आरोप पर 5 साल की सजा लगी। इसके अलावा, 10 मामलों में जानवरों के साथ क्रूरता का दोषी पाए जाने पर प्रत्येक आरोप पर 1 साल की सजा जोड़ दी गई। इस तरह उसकी कुल सजा 475 साल तक पहुंच गई, जो किसी भी व्यक्ति को डॉग फाइटिंग के जुर्म में दी गई अब तक की सबसे लंबी सजा मानी जा रही है।

इस केस के मुख्य अभियोजक केसी पगनोत्ता ने कहा, “यह फैसला उन सभी के लिए एक चेतावनी है जो जानवरों के साथ क्रूरता करते हैं। समाज को अब इस तरह के अत्याचार के खिलाफ खड़ा होना चाहिए और इसे रोकना चाहिए।” वहीं, बुरेल के वकील डेविड हीथ ने इस फैसले को कोर्ट में चुनौती देने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि यह फैसला साक्ष्यों के विपरीत है और हमें इसे फिर से चुनौती देने का अधिकार है।