Business Khas

Latest news
ਆਟੋ ਡੀਲਰ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਵੱਲੋਂ ਸਾਵਣ ਦੀ ਸੰਗਰਾਂਦ ਦੇ ਸਬੰਧ ਵਿਚ ਖੀਰ ਪੂਰੇ ਦਾ ਲੰਗਰ ਲਗਾਏ ਪੁਰੀ ਵਿੱਚ ਜਗਨਨਾਥ ਰੱਥ ਯਾਤਰਾ ਦੌਰਾਨ ਭਾਜੜ ਵਰਗ੍ਹੇ ਹਾਲਾਤ ਤਰਨਤਾਰਨ ਵਿੱਚ ਗਲਤੀ ਨਾਲ ਗਈ 7 ਅਤੇ ਡੇਢ ਸਾਲ ਦੇ ਬੱਚੇ ਦੀ ਜਾਨ ਸਕੂਲ ਬੱਸ ਹੇਠਾਂ ਆਉਣ ਨਾਲ 3 ਸਾਲਾ ਸਮਰਦੀਪ ਦੀ ਮੌਤ ਅਮਰੀਕਾ ’ਚ ਮਾਲ ਦੇ ਅੰਦਰ ਭਾਰਤੀ ਸ਼ਖਸ ’ਤੇ ਧਰਮ ਜਾਣਨ ਮਗਰੋਂ ਜਾਨਲੇਵਾ ਹਮਲਾ ਪੰਜਾਬ ਦੇ 7 ਜ਼ਿਲ੍ਹਿਆਂ ਚ ਅੱਜ ਹੁੰਮਸ ਭਰੀ ਗਰਮੀ ਦਾ ਅਲਰਟ पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने किया जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का किया निरीक... करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात पंजाब को मिलेगी : केवल सिंह ढिल्लों ਪੰਜਾਬ ਤੇ ਹਰਿਆਣਾ ਦੇ ਅੱਠ ਟੋਲ ਪਲਾਜ਼ਿਆਂ 'ਤੇ ਟੈਕਸ ’ਚ ਵਾਧਾ ਵਾਇਰਲ ਵੀਡੀਓ ਦੇਖ ਕੇ ਚਾਹ ਪੀਣੀ ਛੱਡ ਦੇਵੋਗੇ
You are currently viewing अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी के लिए पूरी तरह से तैयार, मोहम्मद शमी

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी के लिए पूरी तरह से तैयार, मोहम्मद शमी

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज के जरिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी के लिए पूरी तरह से तैयार दिख रहे हैं. सीरीज का पहला मैच आज यानी 22 जनवरी, बुधवार को खेला जाएगा. यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन में होगा. लेकिन अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी से पहले मोहम्मद शमी पंतग उड़ाते हुए नजर आए, जिसका वीडियो बीसीसीआई ने सोशल मीडिया के जरिए शेयर किया.

वीडियो की शुरुआत पंतग और मांझे के साथ होती है. फिर मोहम्मद शमी कहते हैं, “पतंग उड़ाए बहुत टाइम हो गया है. पंत उड़ाए हुए तो करीब 15 साल के आसपास हो गए. क्योंकि जब घर से निकले, उसके बाद पतंग उड़ाने को मिली नहीं. उसके बाद सिर्फ बॉल ही हाथ में आई है.”

वीडियो में शमी ने बताया पतंग को अच्छी तरह से उड़ाना जानते हैं. फिर उन्होंने कहा कि पतंग का बैलेंस भी क्रिकेट लाइफ की तरह बनान पड़ता है. अगर आप क्रीज पर सेट हुए तो रन बनाओगे और बॉलिंग में विकेट मिलेगी. रिदम जरूरी है. हर चीज का एक फ्लो होता है. बाते करते-करते शमी ने पंत को हवा में काफी ऊंचा कर दिया.