Business Khas

Latest news
ਸਿੱਖਾਂ ਤੋਂ ਗੁਰੂ ਸਾਹਿਬ ਵੱਲੋ ਬਖਸ਼ੇ ਰਵਾਇਤੀ ਸ਼ਸਤਰਾਂ ਨੂੰ ਖੋਇਆ ਰੌਇਲ ਚੈਲੰਜਰਜ਼ ਬੈਂਗਲੁਰੂ (RCB) ਨੇ ਕ੍ਰਿਕਟ ਜਗਤ ਵਿੱਚ ਉਹ ਕਾਰਨਾਮਾ ਕਰ ਦਿਖਾਇਆ ਸ਼ਹੀਦ ਬਾਬਾ ਖੁਸ਼ਹਾਲ ਸਿੰਘ ਸੀਨੀਅਰ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਕੂਲ ਲਾਂਬੜਾ ਵਿਖੇ ਕਰਵਾਏ ਗਏ ਸ਼ਬਦ ਗਾਇਨ ਮੁਕਾਬਲੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸਕੂਲਾਂ ਵਿਚ ਗਰਮੀ ਦੀਆਂ ਛੁੱਟੀਆਂ ਦਾ ਹੋਇਆ ਐਲਾਨ ਅਗਲੇ 3 ਘੰਟਿਆਂ 'ਚ ਤੂਫਾਨ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਹਾਈ ਅਲਰਟ... ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਚੋਣਾਂ ਦੀ ਤਸਵੀਰ ਨੇ ਰਾਜ ਦੇ ਰਾਜਨੀਤਿਕ ਦ੍ਰਿਸ਼ ਨੂੰ ਸਪੱਸ਼ਟ ਐਨਕਾਂ ਜਾਂ ਸਮਾਨ ਉੱਚ-ਤਕਨੀਕੀ ਐਨਕਾਂ ਜਮ੍ਹਾਂ ਕਰਾਉਣ ਦੇ ਨਿਰਦੇਸ਼ दिल्ली के हौज खास में AC ब्लास्ट से भीषण आग, रिटायर्ड IAS अधिकारी की मौत ਸੁਸ਼ੀਲ ਰਿੰਕੂ ਨੇ ਕੇਵਲ ਸਿੰਘ ਢਿੱਲੋਂ ਨੂੰ ਭਾਜਪਾ ਪੰਜਾਬ ਸੂਬਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਨਿਯੁਕਤ ਹੋਣ 'ਤੇ ਵਧਾਈ ਦਿੱਤੀ पांचवां समर कैंप 1 जून से 30 जून तक आयोजित
You are currently viewing सांसद सुशील कुमार रिंकू ने एनएचएआई अधिकारियों के साथ जालंधर में रिंग रोड का निरीक्षण किया

सांसद सुशील कुमार रिंकू ने एनएचएआई अधिकारियों के साथ जालंधर में रिंग रोड का निरीक्षण किया

जालंधर, पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू ने आज राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अधिकारियों के साथ जालंधर में निर्माणाधीन रिंग रोड प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्य की प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य तय समय सीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए।

इस अवसर पर सुशील कुमार रिंकू ने कहा कि लगभग 46 किलोमीटर लंबे इस रिंग रोड के निर्माण से जालंधर सहित अमृतसर, कपूरथला, जम्मू और फगवाड़ा की ओर जाने वाले यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। इससे शहर के अंदर ट्रैफिक का दबाव कम होगा और लोगों को जाम से राहत मिलेगी।
उन्होंने बताया कि यह महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा जालंधर को दिया गया था, जो अब तेजी से साकार हो रहा है। साथ ही उन्होंने यह भी जानकारी दी कि इस प्रोजेक्ट के लिए आवश्यक सभी भूमि का अधिग्रहण पहले ही किया जा चुका है, जिससे निर्माण कार्य में किसी प्रकार की बाधा नहीं आएगी। उन्होंने आगे बताया कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना की कुल लागत लगभग 2167 करोड़ रुपये है, जिसमें से करीब 1365 करोड़ रुपये निर्माण कार्य पर खर्च किए जाएंगे, जबकि लगभग 790 करोड़ रुपये भूमि अधिग्रहण के लिए निर्धारित किए गए हैं।
रिंकू ने बताया कि इसके अतिरिक्त, इस रिंग रोड पर 6 प्रमुख पॉइंट बनाए गए हैं, जिनके माध्यम से लोग आसानी से रिंग रोड पर चढ़ और उतर सकेंगे। इन पॉइंट्स में जालंधर-अमृतसर रोड पर सराय खास, ईस्ट वुड विलेज, कंग साबू और फोलड़ीवाल, पठानकोट रोड पर रायपुर रसूलपुर तथा होशियारपुर रोड पर मदारा शामिल हैं, जिससे यातायात और भी सुगम होगा।
उन्होंने कहा कि यह परियोजना जालंधर के विकास में मील का पत्थर साबित होगी और आने वाले समय में शहरवासियों को ट्रैफिक की समस्या से काफी हद तक निजात मिलेगी। साथ ही, उन्होंने संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्य में तेजी लाने और किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने के निर्देश भी दिए। अंत में सुशील कुमार रिंकू ने विश्वास जताया कि रिंग रोड के पूरा होने के बाद जालंधर वासियों को ट्रैफिक जाम से बड़ी राहत मिलेगी और यात्रा सुगम एवं सुरक्षित बनेगी।
इस मौके पर शांतनु उपाध्याय (डिप्टी मैनेजर, NHAI), नसीब ठाकुर (साइट इंजीनियर, NHAI), राज कुमार त्यागी (प्रोजेक्ट मैनेजर, NHAI) के साथ-साथ दविंदर मेहंदीरा, सनी बत्रा, तरुण बठला और पारुल अरोड़ा भी उपस्थित रहे।