Business Khas

You are currently viewing आसमान में अमेरिका के बार-बार दिख रही रहस्यमय उड़ती चीज

आसमान में अमेरिका के बार-बार दिख रही रहस्यमय उड़ती चीज

वॉशिंगटन: अमेरिका के आसमान में रहस्यमय उड़ते ऑब्जेक्ट के देखे जाने का मामला गहराता जा रहा है। इस बीच न्यू जर्सी पुलिस ने इन रहस्यमयी वस्तुओं का पता लगाने के लिए उनके पीछे अपना ड्रोन भेजा। ओशन काउंटी शेरिफ के कार्यालय ने बताया कि उन्होंने अपने एक इंडस्ट्रियल ग्रेड ड्रोन को मानव रहित हवाई वाहनों (UAV) में से एक का पीछा करने को भेजा, जिसके समुद्र की तरफ से आने का दावा किया गया था।इस रहस्य की शुरुआत तब हुई जब एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि उसने लगभग 50 ड्रोन समुद्र की तरफ से आते हुए देखे। इसके बाद अधिकारी ने राज्य पुलिस, एफबीआई और अमेरिकी कोस्ट गार्ड को अलर्ट भेजा। कोस्ट गार्ड के अधिकारियों ने जल्द ही पुष्टि की कि उनके एक जहाज पर 13 ड्रोन को मंडराते हुए देखा गया था, जिसके बाद इसे लेकर चिंता बढ़ गई।