Business Khas

जालंधर में नेशनल आई अस्पताल के डॉक्टर और नर्स की आपत्तिजनक वीडियो वायरल

जालंधर के नेशलन आई अस्पताल के डॉक्टर पीयूष की पत्नी डॉक्टर मीनाक्षी ने सुसाइड कर लिया। उसका शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। मीनाक्षी के पिता प्रमोद ने कहा कि बेटी की शादी अक्टूबर 2018 में शादी हुई थी। शादी के बाद उसने थार ली थी। इसकी किस्तें वह अपनी सैलरी से भर रही थी। पीयूष ने बेटी के नाम पर ढाई करोड़ लोन लिया था।

उधर, डा. मीनाक्षी की मां ने बताया कि दामाद डॉक्टर पीयूष का नर्स के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर था। उनकी बेटी से मारपीट की जाती थी। दामाद कई बार मारपीट करने के बाद फोन कर देता था कि मैंने मीनाक्षी को पीट दिया है। मुझसे गलती हो गई। अब इस केस में डॉक्टर पति पीयूष का आपत्तिजनक वीडियो सामने आया है।

इसमें वह अस्पताल की नर्स के साथ लिपलॉक करता नजर आ रहा है।