Business Khas

Latest news
ਆਟੋ ਡੀਲਰ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਵੱਲੋਂ ਸਾਵਣ ਦੀ ਸੰਗਰਾਂਦ ਦੇ ਸਬੰਧ ਵਿਚ ਖੀਰ ਪੂਰੇ ਦਾ ਲੰਗਰ ਲਗਾਏ ਪੁਰੀ ਵਿੱਚ ਜਗਨਨਾਥ ਰੱਥ ਯਾਤਰਾ ਦੌਰਾਨ ਭਾਜੜ ਵਰਗ੍ਹੇ ਹਾਲਾਤ ਤਰਨਤਾਰਨ ਵਿੱਚ ਗਲਤੀ ਨਾਲ ਗਈ 7 ਅਤੇ ਡੇਢ ਸਾਲ ਦੇ ਬੱਚੇ ਦੀ ਜਾਨ ਸਕੂਲ ਬੱਸ ਹੇਠਾਂ ਆਉਣ ਨਾਲ 3 ਸਾਲਾ ਸਮਰਦੀਪ ਦੀ ਮੌਤ ਅਮਰੀਕਾ ’ਚ ਮਾਲ ਦੇ ਅੰਦਰ ਭਾਰਤੀ ਸ਼ਖਸ ’ਤੇ ਧਰਮ ਜਾਣਨ ਮਗਰੋਂ ਜਾਨਲੇਵਾ ਹਮਲਾ ਪੰਜਾਬ ਦੇ 7 ਜ਼ਿਲ੍ਹਿਆਂ ਚ ਅੱਜ ਹੁੰਮਸ ਭਰੀ ਗਰਮੀ ਦਾ ਅਲਰਟ पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने किया जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का किया निरीक... करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात पंजाब को मिलेगी : केवल सिंह ढिल्लों ਪੰਜਾਬ ਤੇ ਹਰਿਆਣਾ ਦੇ ਅੱਠ ਟੋਲ ਪਲਾਜ਼ਿਆਂ 'ਤੇ ਟੈਕਸ ’ਚ ਵਾਧਾ ਵਾਇਰਲ ਵੀਡੀਓ ਦੇਖ ਕੇ ਚਾਹ ਪੀਣੀ ਛੱਡ ਦੇਵੋਗੇ
You are currently viewing अधिकारी उचित खरीद, समय पर लिफ्टिंग और भुगतान सुनिश्चित करें: डिप्टी कमिश्नर

अधिकारी उचित खरीद, समय पर लिफ्टिंग और भुगतान सुनिश्चित करें: डिप्टी कमिश्नर

जालंधर, (संजय शर्मा)-  डिप्टी कमिश्नर डा.हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि अब तक जिले की विभिन्न मंडियों में 18,248 मीट्रिक टन गेहूं की आमद हो चुकी है, जिसमें से 17,274 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद विभिन्न खरीद एजेंसियों द्वारा की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि खरीदे गए गेहूं का 27 करोड़ रुपये का भुगतान भी सुनिश्चित किया गया है।

डा.अग्रवाल ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि इस सीजन में जिले की 79 मंडियों में 5.25 लाख मीट्रिक टन गेहूं पहुंचने की संभावना है। उन्होंने कहा कि बंपर फसल उत्पादन को देखते हुए 23 अस्थायी मंडियों की भी व्यवस्था की गई है।
डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों को गेहूं सीजन के सफल समापन के लिए सुचारू खरीद, समय पर लिफ्टिंग और भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
डा. अग्रवाल ने गेहूं की उचित खरीद सुनिश्चित करने के लिए पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि किसानों से गेहूं का एक-एक दाना मंडियों में खरीदा जाएगा। उन्होंने कहा कि बारदाने से भी कोई समस्या पैदा नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि किसानों और मजदूरों की सुविधा के लिए खरीद केन्द्रों पर व्यापक प्रबंध किए गए हैं।
वही, मंडियों में किसानों द्वारा की गई उचित प्रबंधों की भी सराहना की गई।