अजीमा नाम की पाकिस्तानी महिला ने Instagram पर अपना डांस वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में बेहद ही स्पेशल मैसेज दिया है। उन्होंने उन पाकिस्तानी महिलाओं के लिए आवाज उठाई है, जो तलाक के डर से ढेरों जुर्म सहते हुए भी अपने रिश्ते को निभाती है। इस पोस्ट में उन्होंने अपनी एक बेहतरीन डांस परफॉर्मेंस का वीडियो भी शेयर किया है, जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।एक जरूरी इशू पर किसी पाकिस्तानी महिला का इस कदर आवाज उठाना, वहां की महिलाओं को भी काफी प्रेरित कर रहा हैं
Instagram पर इस Reel को @azima_ihsan ने पोस्ट करते हुए अपने दिल की बात लिखी है। जिसे आप सबको पढ़ना चाहिए। अपनी इस पोस्ट में अजीमा ने पाकिस्तान में डिवोर्स के बाद एक महिला के जीवन के ऊपर बेहद ही प्यारी बात लिखी है। जिसे पढ़ने के बाद यूजर्स भी खुद को उनकी तारीफ करने से नहीं रोक पा रहे हैं।पाकिस्तान में तलाक के बाद जीवन किसी मौत से कम नहीं होता है। खासकर महिलाओं के लिए, ऐसे में अजीमा ने आगे लिखा कि मुझे बताया गया था कि मैं इस फैसले के लिए पछताऊंगी, मेरा जीवन खत्म हो जाएगा। लोग मुझे जज करेंगे। लेकिन मैंने इन सब पर अब मुझे हंसी आती है और मैं खुलकर डांस करती हूं। जितना बताया गया था जीवन उतना बुरा भी नहीं है।
हम कब तक डिवोर्स को एक गलत चीज मानते रहेंगे, आखिर कब इसे एक नई शुरुआत की तरह देखा जाएगा। हां, ये मुश्किल और दिल तोड़ने वाला फैसला होता है। जिसके बाद व्यक्ति अकेला पड़ जाता है। लेकिन ऐसी शादी में जुड़े रहने का क्या फायदा जहां आपके लिए सांस लेना भी मुश्किल हो। यह सबसे गंदा होता है। एक नाखुश निकाह में फंसे होने के बजाय, डिवोर्स होना कई बेहतर होता है।
