जालंधर कैंट के हलका इंचार्ज सरबजीत सिंह मक्कड़ तथा एम पी सुशील कुमार रिंकू ने आज अर्बन इस्टेट फेस 1 और आसपास की कॉलोनियों में रेलवे फाटकों के बंद होने से हो रही परेशानी का जायजा लिया। जहां की जो लोगों के लिए अंडर ब्रिज भी बनवाया था जो कि हुई इन बारिशों में 20 20 फूट पानी से भर गया और इसका कोई अलग अल्टरनेटिव रास्ता भी नहीं छोड़ा गया , इस दौरान उन्होंने स्थानीय निवासियों से बातचीत की और उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी समस्या का समाधान जल्द से जल्द करवाया जाएगा
स्थानीय निवासियों का आरोप है कि कांग्रेस के एमएलए परगट सिंह और आप सरकार की हल्का इंचार्ज थियाडा की लापरवाही के कारण उन्हें इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे फाटकों के बंद होने से लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है और लगभग 100 दुकानें भी प्रभावित हुई हैं।
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने इस समस्या का समाधान करने के लिए एक टीम भेजी है, जो मौके का मुआयना करेगी और समस्या का समाधान निकालने का प्रयास करेगी।
इस दौरान काउंसलर कंवर सरताज, अमरजीत गोल्डी, विक्रांत मदान और अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद थे। सभी नेताओं ने स्थानीय निवासियों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्या का समाधान जल्द से जल्द करवाया जाएगा।
सरबजीत सिंह मक्कड़ और सुशील रिंकू ने कहा कि वे इस समस्या का समाधान करवाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे और जल्द ही लोगों को राहत मिलेगी।
