Business Khas

Latest news
ਐਮ.ਪੀ. ਅਸ਼ੋਕ ਕੁਮਾਰ ਮਿੱਤਲ ਵੱਲੋਂ ਜਲੰਧਰ ਵਿੱਚ 1.50 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜਾਂ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ ਅਤੇ ਨੀਂਹ ਪੱਥਰ ਕਾਂਗਰਸ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਨਵ- ਨਿਯੁਕਤ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸ.ਪ੍ਰਗਟ ਸਿੰਘ ਕਾਂਗਰਸ ਭਵਨ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ प्रागपुर मंडल के बाबा बुड्ढा जी एंक्लेव में बैठक आयोजित, स्थानीय निवासियों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग 40-45 साल बाद सुधरेगी रास्ता मोहल्ला की नालियों की दशा, मेयर वनीत धीर ने दी बड़ी राहत ਅਜੈ ਦੇਵਗਨ ਦੇ ਜੁਹੂ ਸਥਿਤ ਬੰਗਲੇ ’ਤੇ BMC ਦੀ ਕਾਰਵਾਈ, ਨਾਜਾਇਜ਼ ਉਸਾਰੀ ਦੇ ਦੋਸ਼ਾਂ ਹੇਠ ਕੁਝ ਹਿੱਸੇ ਢਾਹੇ ਪੇਸ਼ੀ ਤੋਂ ਠੀਕ ਪਹਿਲਾਂ ਲੰਡਨ ਰਵਾਨਾ ਹੋਏ ਧਰੁਵ ਰਾਠੀ, ਅਦਾਲਤ ਵੱਲੋਂ ਵਾਰੰਟ ਜਾਰੀ ਸੜਕ ਪਾਰ ਕਰ ਰਹੀ ਮਹਿਲਾ ਨੂੰ ਟਰੱਕ ਨੇ ਕੁਚਲਿਆ; ਮੌਕੇ ‘ਤੇ ਮੌਤ ਰੂਸ ਤੋਂ ਤੇਲ ਖਰੀਦਣ ‘ਤੇ ਨਹੀਂ ਲੱਗੇਗਾ ਟੈਰਿਫ ਅਮਰੀਕਾ ਨੇ ਭਾਰਤ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਵੱਡੀ ਰਾਹਤ; ਟਰੰਪ ਬੋਲੇ- ਇਹ ਸਾਡੇ ਕੌਮੀ ਹਿੱਤ ‘ਚ ਮੁਸਕਾਨ-ਸਾਹਿਲ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਰਵਿਤਾ ਅਤੇ ਅਮਰਦੀਪ ਨੂੰ ਵੀ ਮੌਤ ਦੀ ਸਜ਼ਾ
You are currently viewing ‘दिन में बढ़िया बातें करते हैं पुतिन, रात में बरसाते हैं बम’, ट्रंप ने यूक्रेन को दिया घातक हथियार

‘दिन में बढ़िया बातें करते हैं पुतिन, रात में बरसाते हैं बम’, ट्रंप ने यूक्रेन को दिया घातक हथियार

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को खत्म कराने की सारी पंचायत करने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने हथियार डाल दिए हैं. सीजफायर का पहाड़ा रटकर थके डोनाल्ड ट्रंप ने अब यूक्रेन को युद्ध के लिए फिर हथियार सप्लाई करने शुरू कर दिए हैं. 13 जुलाई को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि संयुक्त राज्य अमेरिका यूक्रेन को अतिरिक्त पैट्रियट एयर डिफेंस सिस्टम भेजेगा. हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इन रक्षा प्रणालियों की लागत की भरपाई अमेरिका को की जाएगी, यानि अमेरिका की ये मदद फ्री नहीं है.

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की लगातार यह मांग करते रहे हैं कि उनके देश को रूसी मिसाइल और ड्रोन हमलों से बचाने के लिए आधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम्स की सख्त जरूरत है. आखिरकार डोनाल्ड ट्रंप ने उनकी ये जिरह मान ली है. संयुक्त राज्य अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन के बाहर जॉइंट बेस एंड्रयूज़ में पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने कहा – ‘हम उन्हें पैट्रियट देंगे, जिसकी उन्हें बेहद जरूरत है, क्योंकि पुतिन ने बहुत से लोगों को चौंका दिया है. वह दिन में अच्छा बोलते हैं और फिर शाम को सब पर बमबारी कर देते हैं.’