Business Khas

You are currently viewing रिलायंस के मार्केट कैपिटलाइजेशन में 1 लाख करोड़ रुपये की उछाल

रिलायंस के मार्केट कैपिटलाइजेशन में 1 लाख करोड़ रुपये की उछाल

रिलायंस इंडस्‍ट्रीज के शेयर (RIL Share) शुक्रवार को शानदार तेजी दिखा रहे हैं. रिलायंस इंडस्‍ट्रीज के शेयर ने सप्‍ताह के आखिरी कारोबारी दिन 3.46 फीसदी की तेजी के साथ 1,251 रुपये पर कारोबार कर रहा है. पिछले तीन दिनों से इस शेयर में तेजी बनी हुई है. गुरुवार को भी इसके शेयर में करीब 3 फीसदी की तेजी देखी गई थी. एक्‍सपर्ट्स का कहना है कि एक तरह से आज इसने भारतीय बाजार को संभाल रखा है.

पिछले तीन दिनों के दौरान देखें तो रिलायंस के मार्केट कैपिटलाइजेशन (Reliance Market Cap) में 1 लाख करोड़ रुपये की उछाल आई है. अब इसका मार्केट कैप 17 लाख करोड़ के आसपास पहुंच गया है. ब्रोकरेज फर्मों ने भी मुकेश अंबानी की कंपनी को लेकर तगड़ा टारगेट दे दिया है. ब्रोकरेज फर्मों ने इस शेयर पर 1400 से लेकर 1600 रुपये प्रति शेयर का टारगेट दे रखा है.

RIL का शेयर पिछले तीन कारोबारी दिनों में 7 फीसदी से ज्यादा बढ़कर 1,251 रुपये के स्तर पर पहुंच गया. इसका बाजार पूंजीकरण 4 मार्च के 15,72,056 करोड़ रुपये से 1,18,431.14 करोड़ रुपये बढ़कर 16.90 लाख करोड़ रुपये हो गया. फिर भी, पिछले एक साल में शेयर में 16 फीसदी की गिरावट आई है.