बेहतर ग्लोबल संकेतों के बीच शेयर बाजार में आज हल्की खरीदारी देखने को मिल रही है. आज के कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी फ्लैट लेकिन हरे निशान में ट्रेड कर रहे हैं. आज निफ्टी (Nifty) हल्की तेजी के साथ 24650 के करीब ट्रेड कर रहा है. वहीं सेंसेक्स (Sensex) में आज 70 अंकों से ज्यादा तेजी देखने को मिल रही है. आज निफ्टी पर बैंक, आईटी, मेटल, फार्मा, एफएमसीजी और रियल्टी इंडेक्स हरे निशान में ट्रेड कर रहे हैं. जबकि आटो, फाइनेंशियल इंडेक्स लाल निशान में ट्रेड कर रहे हैं.
फिलहाल आज के कारोबार में सेंसेक्स में 72 अंकों की मजबूती देखने को मिल रही है और यह 81,598 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है. जबकि निफ्टी में 6 अंकों की तेजी दिख रही है और यह 24648 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है. आज के टॉप गेनर्स में TECHM, BHARTIARTL, TCS, INFY, M&M शामिल हैं. जबकि टॉप लूजर्स में TITAN, TATAMOTORS, ASIANPAINT, BAJFINANCE, BAJAJFINSV शामिल हैं.घरेलू शेयर बाजार के लिए आज ग्लोबल संकेत बेहतर नजर आ रहे हैं. आज के कारोबार में प्रमुख एशियाई बाजारों में खरीदारी देखने को मिल रही है. वहीं इसके पहले बुधवार को अमेरिकी बाजार मिले जुले बंद हुए थे.
