Business Khas

You are currently viewing SUV मारुति ब्रेजा कंपनी के लिए नंबर-1

SUV मारुति ब्रेजा कंपनी के लिए नंबर-1

SUV मारुति ब्रेजा कंपनी के लिए नंबर-1 बन चुकी है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8,34,000 लाख रुपए है। हालांकि, इसकी कीमत कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट यानी CSD पर काफी कम है। इस कैंटीन पर देश की सेवा करने वाले जवानों के लिए कई कारों को बेचा जाता है।

खास बात ये है कि इन जवानों को CSD पर इस कार पर लगने वाला GST काफी कम देना पड़ता है। यानी इन्हें 28% की बजाय सिर्फ 14% टैक्स ही देना पड़ता है।

ब्रेजा की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8.34 लाख रुपए है। हालांकि, CSD पर इसकी कीमत 751,434 रुपए है। यानी इस पर टैक्स के 82,566 रुपए बच रहे हैं। इसी तरह इस कार पर टैक्स के मैक्सिमम 2,66,369 रुपए बचाए जा सकते हैं।