भारतीय टीम ने अगले साल होने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। वेस्टइंडीज और संयुक्त राज्य अमेरिका इसकी मेजबानी करेंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई टी20 विश्व कप के लिए एक मजबूत टीम तैयार करने की कोशिश में लगा हुआ है। इसी बीच अब टीम इंडिया (Team India) के लिए अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, टीम के स्टार खिलाड़ी की जल्द ही मैदान पर वापसी होने वाली है।आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 की मेजबानी अगले साल वेस्टइंडीज और संयुक्त राज्य अमेरिका में की जाएगी। कुल 20 टीमें इसका हिस्सा होंगी। सभी टीमों ने वर्ल्ड के लिए अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। इसी बीच टीम इंडिया के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, स्टार खिलाड़ी हार्दिक पंड्या क्रिकेट मैदान पर वापसी करने के लिए तैयार हैं।हाल ही में ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ के हवाले से मिली रिपोर्ट के मुताबिक हार्दिक पंड्या अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाली टी20 सीरीज में टीम इंडिया की कमान संभालेंगे। इसके अलावा वह आईपीएल 2024 का भी हिस्सा होंगे। लिहाजा, उनका टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले फिट होने किसी बड़ी खुशखबरी से कम नहीं है।भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज खेली जानी है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इसके लिए अभी तक टीम (Team India) का ऐलान नहीं किया है, लेकिन फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दरअसल, भारतीय टीम समर्थक यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि इस टी20 सीरीज में रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को जगह मिलती है या नहीं।
T20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले टीम इंडिया में इस घातक खिलाड़ी की होने वाली है एंट्री
- Post author:businesSsKhas
- Post published:December 24, 2023
- Post category:ਖੇਡ ਸੰਸਾਰ
