Business Khas

You are currently viewing अविका गौर हैं प्रेग्नेंट? शादी के 3 महीने बाद गूंजेगी बच्चे की किलकारी!

अविका गौर हैं प्रेग्नेंट? शादी के 3 महीने बाद गूंजेगी बच्चे की किलकारी!

‘बालिका वधू’ फेम और पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस अविका गोर ने हाल ही में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड मिलिंद चंदवानी से शादी की है. उन्होंने अपनी लेटेस्ट व्लॉग में बताया कि 2026 में उनकी जिंदगी में बड़ा बदलाव आने वाला है, जिसके बाद उनकी प्रेग्नेंसी की अफवाहें उड़ गई हैं. अविका ने कहा कि 2025 उनके लिए नई शुरुआतों से भरा शानदार साल रहेगा और 2026 में उनके जीवन में कुछ बड़ा बदलाव आएगा,

जिसे लेकर वे दोनों काफी एक्साइटेड हैं.
मिलिंद चंदवानी ने भी इस बारे में कहा, “एक ऐसा बदलाव, जिसकी हमने कभी कल्पना भी नहीं की थी, न ही कोई प्लानिंग की थी. दरअसल, हमने कभी सपने में भी नहीं सोचा था. लेकिन यह बहुत बड़ा और शानदार बदलाव है.” जब अविका ने उनसे पूछा, “क्या आप नर्वस हैं?”, तो मिलिंद ने कहा कि वे एक्साइटेड हैं, लेकिन थोड़ा नर्वस भी हैं. उन्होंने आगे कहा, “किसी भी इंसान के लिए थोड़ा नर्वस होना जरूरी है.”