Business Khas

You are currently viewing दिनदिहाड़े घटना को लेकर भाजपा नेताओं ने पुलिस कमिश्नर को दिया मांगपत्र

दिनदिहाड़े घटना को लेकर भाजपा नेताओं ने पुलिस कमिश्नर को दिया मांगपत्र

जालंधर , किशनपुरा में दिनदिहाड़े भाजपा मंडल के सचिव संदीप तोमर के निवास स्थान पर सुबह 12 बजे दो लुटेरे घर में घुस कर 80 वर्षीय घर में अकेली व्रद्ध माता कृष्णा कुमारी को लूट कर ले गए उन्होंने बताया लूटेरों द्वारा धमकी देकर मोबाइल फ़ोन लूट लिया इसकी जानकारी भाजपा नेताओं को मिली तो भाजपा नेता किशनलाल शर्मा, मंडल भाजपा अध्यक्ष गुरप्रीत विक्की, महामंत्री शाम शर्मा, माता को मिलने उनके निवास स्थान पर पहुंचे इस घटना की जानकार एस एच ओ रामा मंडी को दी उसके बाद किशनलाल शर्मा के नेत्रतत्व में पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर से मिले और भाजपा नेता किशनलाल शर्मा ने पुलिस कमिश्नर को बताया की किशनपुरा, बलदेव नगर, जैमल नगर, अजित नगर, गुरु गोबिंद सिंह एवेन्यू आदि इलाकों में बड़ रही चोरियां नशे का व्यपार जो की चिंता का विषय बन चूका है और कहा की पिछले काफी समय से रामा मंडी में पुलिस मुलाजिम की कमी के कारण न तो इलाके में पुलिस गश्त करती है और ना तो पी सी आर टीमें न होने के कारण इलाकों में लगातार चोरी व नशे का कारोबार बड़ रहा है और युवा नशे करके दिनदिहाड़े ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे है जो की बिलकुल बर्दाश्त नहीं किया जायेगा शर्मा ने पुलिस प्रशसन से कहा की अगर माता कृष्णा कुमारी के लूटेरे न पकडे गए तो भगवंतमान सरकार के खिलाफ गली गली पुतला फूंक प्रदर्शन किया जायेगा। वही पुलिस कमिश्नर ने भाप नेताओं को आश्वसन दिलाया की माता कृष्णा कुमारी को मोबाइल छीनने वालों को जल्द गिरफ्तार करेगी और थाना रामा मंडी में पुलिस मुलाजिमों की गिनती बड़ाई जाएगी।

इस मोके पर भाजपा नेता डा वनीत शर्मा, रमन कुमार, धर्मपाल, परमजीत सिंह, अजय भनोट, पवन शर्मा मौजूद थे। कैप्शन : पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर को मांग पत्र सौंपते किशनलाल शर्मा, डा वनीत शर्मा, अजय भनोट, संदीप तोमर, व अन्य। ( दाएं) वृद्ध माता से जानकारी लेते भाजपा नेता गुरप्रीत विक्की, शाम शर्मा।