Business Khas

Latest news
ਬੂਥ ਲੈਵਲ ਅਫ਼ਸਰ ਹੁਣ 3 ਅਗਸਤ ਤੱਕ ਘਰ-ਘਰ ਜਾ ਕੇ ਭਰਨਗੇ ਗਣਨਾ ਫਾਰਮ  ₹257.32 ਕਰੋੜ ਦੀ ਲਾਗਤ ਨਾਲ ਜਲੰਧਰ-ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਰਾਜਮਾਰਗ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਲਈ ਰਸਤਾ ਸਾਫ਼ ਆਟੋ ਡੀਲਰ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਵੱਲੋਂ ਸਾਵਣ ਦੀ ਸੰਗਰਾਂਦ ਦੇ ਸਬੰਧ ਵਿਚ ਖੀਰ ਪੂਰੇ ਦਾ ਲੰਗਰ ਲਗਾਏ ਪੁਰੀ ਵਿੱਚ ਜਗਨਨਾਥ ਰੱਥ ਯਾਤਰਾ ਦੌਰਾਨ ਭਾਜੜ ਵਰਗ੍ਹੇ ਹਾਲਾਤ ਤਰਨਤਾਰਨ ਵਿੱਚ ਗਲਤੀ ਨਾਲ ਗਈ 7 ਅਤੇ ਡੇਢ ਸਾਲ ਦੇ ਬੱਚੇ ਦੀ ਜਾਨ ਸਕੂਲ ਬੱਸ ਹੇਠਾਂ ਆਉਣ ਨਾਲ 3 ਸਾਲਾ ਸਮਰਦੀਪ ਦੀ ਮੌਤ ਅਮਰੀਕਾ ’ਚ ਮਾਲ ਦੇ ਅੰਦਰ ਭਾਰਤੀ ਸ਼ਖਸ ’ਤੇ ਧਰਮ ਜਾਣਨ ਮਗਰੋਂ ਜਾਨਲੇਵਾ ਹਮਲਾ ਪੰਜਾਬ ਦੇ 7 ਜ਼ਿਲ੍ਹਿਆਂ ਚ ਅੱਜ ਹੁੰਮਸ ਭਰੀ ਗਰਮੀ ਦਾ ਅਲਰਟ पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने किया जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का किया निरीक... करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात पंजाब को मिलेगी : केवल सिंह ढिल्लों
You are currently viewing डिप्टी कमिश्नर ने मंडियों में तिरपाल के उचित प्रबंध करने के दिए निर्देश

डिप्टी कमिश्नर ने मंडियों में तिरपाल के उचित प्रबंध करने के दिए निर्देश

जालंधर, बारिश को देखते हुए डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने संबंधित अधिकारियों को तिरपाल की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों की फसलों को बारिश से बचाने में कोई कसर न छोड़ी जाए तथा इस संबंध में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

डा. हिमांशु अग्रवाल ने कहा कि आवश्यक तिरपालों की उपलब्धता पहले से सुनिश्चित की जाए ताकि मंडियों में आए खाद्यान्न के ढेरों को नुक्सान से बचाया जा सके।

डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे किसानों की सुविधा के लिए आवश्यक प्रबंध करें तथा प्रत्येक मंडी में प्राथमिकता के आधार पर तिरपाल आदि की व्यवस्था भी करें।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की गेहूं सीजन को उचित ढंग से पूरा करने की वचनबद्धता को दोहराते हुए डा. अग्रवाल ने कहा कि जिला प्रशासन मंडियों में बिक्री के लिए अपनी फसल लाने वाले किसानों को कोई समस्या नहीं आने देगा। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि पूरी खरीद प्रक्रिया बिना किसी बाधा के सुचारू ढंग से संपन्न हो।