Business Khas

You are currently viewing मरीजों की संख्या 4 हजार के पार, एक दिन में 5 की मौत

मरीजों की संख्या 4 हजार के पार, एक दिन में 5 की मौत

भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 4 हजार से अधिक हो गई है, जिसमें केरल सबसे अधिक प्रभावित राज्य बना हुआ है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, केरल के बाद महाराष्ट्र, गुजरात और दिल्ली कोविड-19 से सबसे अधिक प्रभावित राज्यों में शामिल हैं। देश में पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 4,026 दर्ज की गई और संक्रमण से 5 मरीजों की मौत की सूचना है। इस साल जनवरी के बाद से देश में कोविड से अब तक 37 लोगों के मरने की सूचना है।

देश में 22 मई को उपचाराधीन मरीजों की संख्या 257 थी और 31 मई तक यह संख्या बढ़कर 3,395 हो गई। इसके बाद इलाज करा रहे मरीजों की संख्या बढ़कर 4,026 हो गई। वर्तमान में केरल में 1,446 उपचाराधीन मरीज हैं जो देश में सबसे अधिक है। इसके बाद महाराष्ट्र में 494, गुजरात में 397 और दिल्ली 393 उपचाराधीन मरीज हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, कोरोना वायरस के संक्रमण से पिछले 24 घंटे में केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में एक-एक मरीज की मौत हुई है। महाराष्ट्र में 2 मरीजों के मरने की सूचना है।